मुझे कौन सा लैपटॉप खरीदना चाहिए 2023

Deepak
13 Min Read
Mujhe Kaun Sa Laptop Lena Chahiye

Mujhe Kaun Sa Laptop Lena Chahiye – लैपटॉप आज के समय में हमारे दैनिक जीवन का एक महत्त्वूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसका उपयोग हम अपने कई कार्यों के लिए करते हैं। लेकिन बाजार में लैपटॉप के इतने सारे विकल्प उपलब्ध है कि हम अक्सर यह सोचते हैं कि मुझे कौन सा लैपटॉप खरीदना चाहिए, जो हमारी आवश्यकता के अनुकूल हो।

तो अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हमने 2023 के  एक से बढ़कर एक बेहतरीन Laptop Buying Guide तैयार की है, जिससे कि आप इस प्रश्न का उत्तर आसानी से प्राप्त कर सकेंगे की मुझे कौन सा लैपटॉप खरीदना चाहिए? तो आइए लेख को शुरू करते हैं-

मुझे कौन सा लैपटॉप खरीदना चाहिए? (Mujhe Kaun Sa Laptop Lena Chahiye)

Mujhe Kaun Sa Laptop Lena Chahiye
Best Laptop Under 50,000

लैपटॉप खरीदते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कई सारे Laptop Specificationहैं, जिस पर लैपटॉप खरीदते समय विचार करना आवश्यक है। तो आइए इन सभी चीजों पर नजर डालते हैं।

Budget

लैपटॉप खरीदते समय सबसे पहले आपको अपने बजट पर विचार करना चाहिए। लैपटॉप 20,000 से लेकर कई लाख रुपया तक हो सकते हैं। खरीदारी शुरू करने से पहले आपको यह तय करना होगा कि आप लैपटॉप पर कितना खर्च करने के लिए तैयार हैं।

एक अच्छा बजट आपको अलग-अलग लैपटॉप के बीच में अच्छा विकल्प देगा और आप बढ़िया लैपटॉप प सकते हैं।

Processor

प्रोसेसर को किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप का Brain कहा जाता है। यह उन सभी गणना और कार्यों को करता है, जो एक लैपटॉप को करने की आवश्यकता होती है। प्रोसेसर यह निर्धारित करता है कि आपका लैपटॉप सभी कार्यों को तेजी से कर सके और बीच-बीच में ना रुके।

प्रोसेसर में दो मुख्य ब्रांड आते हैं, जिसमें Intel और AMD शामिल है। इंटेल सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रोसेसर है और यह सबसे अच्छा कार्य भी करता है। AMD Processor इंटेल की तुलना में आपको कम स्पीड प्रदान करते हैं। इसलिए आप प्रोसेसर में Intel Core i3, i5, i7 जैसे प्रोसेसर वाले लैपटॉप ले सकते हैं।

RAM

RAM जिसका का फुल फॉर्म रेंडम एक्सेस मेमोरी (Random Access Memory) होता है एक अस्थाई स्टोरेज एरिया होता है जहां लैपटॉप का डाटा स्टोर होता है। RAM हमारे कंप्यूटर के सभी डाटा को जल्दी से एक्सेस कर लेता है। एक लैपटॉप में जितनी अधिक RAM होती है वह उतनी ही तेजी से कार्य कर सकता है।

अगर आप एक अच्छा रैम वाला लैपटॉप लेना चाह रहे हैं तो आपको 8GB रैम वाले लैपटॉप का चुनाव करना चाहिए। अन्यथा आप 6GB रैम वाला लैपटॉप खरीद सकते हैं।

Storage

स्टोरेज का अर्थ यह है कि आपके लैपटॉप में फाइल, डॉक्यूमेंट और मीडिया को स्टोर करने के लिए जगह। स्टोरेज मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं जिसमें Hard Disk Drive (HDD) और Solid Test Drive (SSD) शामिल होता है।

यह ऐसा ड्राइव डिवाइस है, जहां लैपटॉप अपने सभी डाटा को स्टोर करता है, जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर और फाइलें शामिल होती हैं। सॉलि़ड स्टेट ड्राइव यानी SSD एक नए प्रकार का स्टोरेज डिवाइस है जो HDD यानी हार्ड डिस्क ड्राइव स्टोरेज की तुलना में 23 और ज्यादा बेहतरीन होता है। हालांकि SSD वाले स्टोरेज HDD की तुलना में अधिक महंगे होते हैं।

Graphics Card

यदि आप गेमिंग दिया ग्राफिक डिजाइन के लिए अपने लैपटॉप का उपयोग करने वाले हैं तो आपको एक Dedicated Graphic Cards की आवश्यकता होगी। लैपटॉप की डिस्प्ले पर इमेज और वीडियो को प्रस्तुत करने के लिए ग्राफिक्स कार्ड ही जिम्मेदार होते हैं। यानी कि अगर आप अपने लैपटॉप में एक अच्छा चित्र और वीडियो देख सके रहे हैं तो इसका अर्थ यह है कि आपके लैपटॉप का ग्राफिक्स कार्ड काफी बेहतरीन है।

बाजार में इस समय दो प्रमुख ग्राफिक्स कार्ड ब्रांड उपलब्ध है जिसमें NVIDIA और AMD शामिल है। हालांकि ए एम डी ग्राफिक्स कार्ड बाजार में अधिक लोकप्रिय है।

Display

डिस्प्ले लैपटॉप के सबसे महत्वपूर्ण पहेलियों में से एक है।  एक अच्छी रंग सटीकता के साथ एक हाई रेगुलेशन डिस्प्ले आवश्यक होता है। आपको कम से कम 1080p डिस्प्ले जरूर खरीदना चाहिए लेकिन अगर आपका बजट अधिक है तो आपके लिए 4K डिस्पले खरीदना ज्यादा बेहतर होगा।

Battery Backup

किसी भी लैपटॉप के लिए उसका बैटरी लाइफ बहुत ही आवश्यक होता है। खासकर यदि आप ट्रैवल करते समय अगर लैपटॉप का उपयोग करने वाले हैं तो हमारे लैपटॉप की बैटरी लाइफ काफी अच्छी होनी चाहिए।

आप ऐसे बैटरी लाइफ वाले लैपटॉप को खरीदें जिसकी न्यूनतम 8 घंटे की बैटरी लाइफ हो या फिर 10 घंटे। इसके माध्यम से आप आसानी से केवल एक बार चार्ज करने के बाद अपने लैपटॉप को ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो यह कुछ मुख्य चीजें हैं जिसे आप को लैपटॉप खरीदते समय ध्यान में रखना चाहिए।

सबसे अच्छा लैपटॉप किस कंपनी का है?

आइए हम कुछ ऐसे लैपटॉप कंपनी की जानकारी देते हैं जिससे आप यह समझ सकेंगे कि बेस्ट लैपटॉप कंपनी इन इंडिया कौन सी है और लैपटॉप कौन सा कंपनी का अच्छा होता है?

Apple

Apple का नाम तो आपने सुना ही होगा यह पूरी दुनिया में एक सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वाली कंपनी है। एप्पल के लैपटॉप को हम Macbook के नाम से जानते हैं जो खासकर प्रोफेशनल और क्रिएटिव लोगों के बीच में अधिक लोकप्रिय है।

यह कंपनी अपने High Build quality और Excellent User experience के लिए जाने जाते हैं। हालांकि एप्पल ब्रांड के लैपटॉप अन्य ब्रांड की तुलना में काफी महंगे होते हैं परंतु इन्हें खरीदना सबसे अच्छा माना जाता है।

HP

HP भी भारत के सबसे बड़े लैपटॉप ब्रांड में से एक है। Hp को खासकर उनके बजट के लैपटॉप के लिए जाना जाता है। क्योंकि HP लैपटॉप लगभग आपको सभी तरह के बजट में उपलब्ध हो जाते हैं। जैसे कि आपको 20,000 से लेकर 100000 रुपए तक के HP के लैपटॉप आसानी से मिल जाएंगे।

HP ब्रांड ने हमेशा अपने उपकरणों में Inovation लाने का प्रयास किया है। और इस कंपनी के लैपटॉप का ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे अच्छा माना जाता है।

Dell

डेल लैपटॉप सभी उपभोक्ताओं और प्रोफेशनल दोनों के बीच लोकप्रिय है। यानी कि डेल के लैपटॉप सामान्य ग्राहकों द्वारा और प्रोफेशनल रूप में कार्य करने वाले लोगों के द्वारा खरीदा जाता है।

यह विभिन्न मूल्य पर लैपटॉप की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करते हैं जिसके माध्यम से ग्राहक अपने बजट के अनुसार और अपने आवश्यकताओं के अनुसार सही लैपटॉप चल सकता है।

डेल ब्रांड के लैपटॉप को उनकी बेहतरीन Build quality और Customer support के लिए जाना जाता है।

Lenovo

Lenovo ब्रांड भी सभी लैपटॉप ब्रांड में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। Lenovo ब्रांड के लैपटॉप मुख्य रूप से अपने ड्यूरी बिल्टी और रिलायबिलिटी के लिए जाने जाते हैं। यानी कि Lenovo ब्रांड के लैपटॉप काफी टिकाऊ होते हैं और विश्वसनीय होते हैं। Lenovo में भी आपको विभिन्न मूल्य के लैपटॉप मिल जाते हैं और यह मुख्य रूप से स्टूडेंट और प्रोफेशनल के बीच में ज्यादा लोकप्रिय है।

Asus

Asus ब्रांड लैपटॉप के सबसे बड़े ब्रांडों में से एक है। इस ब्रांड के लैपटॉप मुख्य रूप से अपने गेमिंग लैपटॉप के लिए लोकप्रिय हैं। अगर आप गेमिंग करना चाहते हैं या ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे कार्य को करना चाहते हैं तो एक अच्छे प्राइस पॉइंट पर आपको High and specification वाले लैपटॉप Asus ब्रांड में मिल जायेंगे।

Asus लैपटॉप गेम और और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच में ज्यादा लोकप्रिय हैं और इन दोनों के द्वारा इसे ज्यादा खरीदा जाता है।

Aser

Aser लैपटॉप 1981 में स्थापित एक बेहतरीन लैपटॉप ब्रांड है। Aser को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा लैपटॉप और कंप्यूटर मैन्युफैक्चर के रूप में जाना जाता है। यह Eco-friendly और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उत्पादन करता है, जिससे कि पर्यावरण को अधिक नुकसान ना हो।

एसर के ब्रांड में भी आपको हर प्रकार के लैपटॉप देखने को मिल जाएंगे जिसमें से अभी Aser ने Convertibilty वाले लैपटॉप का उत्पादन भी शुरू किया है। एसर के लैपटॉप बजट फ्रेंडली होते हैं और यह स्टूडेंट और नॉर्मल यूजर्स के बीच में ज्यादा लोकप्रिय है।

MSI

MSI एक और लोकप्रिय लैपटॉप ब्रांड है, जो गेम और के बीच लोकप्रिय है। यह Excellent Graphics Card और Display के साथ हाई परफारमेंस वाले लैपटॉप अपने ग्राहकों को पेश करते हैं। MSI लैपटॉप महंगे हैं, लेकिन गेमर्स के लिए इस लैपटॉप में निवेश करना काफी अच्छा हो सकता है।

सबसे बेस्ट लैपटॉप कौन सा है?

हमने अभी या तो जान लिया कि लैपटॉप खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और लैपटॉप कौन सा कंपनी का अच्छा होता है? लेकिन अब हम यहां पर आपके साथ सबसे अच्छे लैपटॉप की सूची साझा करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से आप यह देख सकते हैं कि आपके लिए बेस्ट लैपटॉप कौन सा है?

BrandModelProcessorRAMStorageGraphicsDisplayPrice
LenovoIdeaPad S540Intel Core i58GB512GB SSDNVIDIA GeForce MX2501920×1080 IPS displayRs. 54,990
HPPavilion Gaming LaptopAMD Ryzen 58GB512GB SSDNVIDIA GeForce GTX 16501920×1080 IPS displayRs. 59,990
DellInspiron 15 7000Intel Core i716GB512GB SSDNVIDIA GeForce MX3301920×1080 IPS displayRs. 86,000
ASUSTUF Gaming F15Intel Core i58GB512GB SSDNVIDIA GeForce GTX 1650 Ti1920×1080 IPS displayRs. 69,990
AcerNitro 5Intel Core i58GB512GB SSDNVIDIA GeForce GTX 16501920×1080 IPS displayRs. 63,990
MSIModern 14Intel Core i58GB512GB SSDNVIDIA GeForce MX4501920×1080 IPS displayRs. 66,990
AppleMacBook AirApple M1 Chip8GB512GB SSDApple 7-core GPU2560×1600 Retina displayRs. 92,900

कौन सा लैपटॉप खरीदना चाहिए – FAQ’s

Q. डेल का सबसे सस्ता लैपटॉप कौन सा है?

Ans- डेल का सबसे सस्ता लैपटॉप Dell Vostro 3405 14 इंच का लैपटॉप है, जो कि अमेजॉन पर ₹28990 में उपलब्ध है।

Q. भारतीय लैपटॉप कंपनी कौन सी है?

Ans: Micromax, Lava, iBall, AGP, RDP लैपटॉप ब्रांड भारतीय लैपटॉप कंपनी है।

Q. Lenovo का सबसे सस्ता लैपटॉप कौन सा है?

Ans- Lenovo का सबसे सस्ता लैपटॉप Lenovo Ideapad slim 3 Chromebook लैपटॉप है जिसका प्राइस अमेजॉन पर ₹16990 है। यह मिनी लैपटॉप है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने इस प्रश्न का उत्तर प्राप्त किया कि मुझे कौन सा लैपटॉप खरीदना चाहिए? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको अपने आवश्यकता के अनुसार सही लैपटॉप का चुनाव करने की जानकारियां मिल पाई होंगी।

साथ ही आप इस लेख में बताए गए कुछ महत्वपूर्ण ब्रांड के लैपटॉप खरीद सकते हैं जो कि आपके ही प्राइस रेंज में आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share This Article
Leave a comment