लैपटॉप का आविष्कार किसने किया और कब किया था?

admin
10 Min Read

आधुनिक युग में लैपटॉप लोगों के लिए एक आवश्यक उपकरण बन चुका है। हम हमेशा यह तो बात करते हैं कि कंप्यूटर का आविष्कार किसने और कब किया लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लैपटॉप का अविष्कार किसने किया (laptop ka aavishkar kab hua tha) यदि नहीं तो आज के इस लेख में आपको इसी प्रश्न का उत्तर मिलने वाला है।

जी हां दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि लैपटॉप का आविष्कार किसने किया (laptop ka aavishkar kisne kiya tha) तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में हम दुनिया के पहले पतले लैपटॉप के बारे में भी जानेंगे। तो आइए लेख को शुरू करते हैं।

लैपटॉप (Laptop) का अविष्कार किसने किया

लैपटॉप का आविष्कार एडम ओसबोर्न (Adam Osborne) सन 1981 ने किया था। एडम ऑस्बोर्न एक कंप्यूटर बुक पब्लिशर और एक computer designer थे।

शुरुआती दिनों में इस डिवाइस को ऑस्बोर्न 1 कहा जाता था और इसका वजन 24 पाउंड था, जिसे उस समय पोर्टेबल माना जाता था। ओसबोर्न ने एक में 5 इंच की छोटी स्क्रीन, दो फ्लॉपी डिस्क ड्राइव और केवल एक घंटे की बैटरी लाइफ दी थी।

laptop ki khoj kisne ki | laptop ka aavishkar kisne kiya tha
laptop ka aavishkar kisne kiya tha

यानी कि सबसे पहला लैपटॉप काफी ज्यादा भारी था और इसकी स्क्रीन भी 5 इंच की थी। इसके साथ ही यह केवल 1 घंटे तक ही बिना चार्ज किए चल सकती थी। आज के समय की तरह पहले लैपटॉप में कोई भी Inbuilt hardware और Software नहीं था बल्कि इसे अलग से इंस्टॉल करना पड़ता था।

एडम ओसबोर्न ने यह लैपटॉप सन 1980 में बनाया था। 1980 में लॉन्च होने के बाद यह लैपटॉप 1981 में लोगों के बीच में बाजार में आया। लेकिन इसका दाम काफी ज्यादा था। पहले लैपटॉप का प्राइस 1795 डॉलर था।

लेकिन फिर भी लोगों ने इसे एक Luxury Item के लिए खरीदा था और उसका इस्तेमाल करना शुरू किया था। लैपटॉप के अविष्कार के बाद ऑस्बोर्न ने अपनी खुद की एक लैपटॉप कंपनी खोल दी जिसका नाम Osborne Computers रखा। ओपनिंग के बाद ही कंपनी को ₹1 लाख लैपटॉप तक का आर्डर मिला था।

लैपटॉप के अविष्कार का इतिहास

लैपटॉप का प्रारंभिक इतिहास 1970 के दशक का है, जब पोर्टेबल कंप्यूटर बनाने के पहले प्रयास किए गए थे। हालांकि यह शुरुआती मॉडल वास्तव में पोर्टेबल नहीं थे क्योंकि वह बहुत ही बड़े और भारी थे साथ ही उन्हें हमेशा एक Power Source की भी जरूरत थी।

कुछ पोर्टेबल लैपटॉप ऐसे भी बनाए गए थे, जो बिल्कुल बक्से की तरह आते थे और उन्हें इधर से उधर ले जाने में भी काफी ज्यादा परेशानी होती थी। इसीलिए उन्हें पोर्टेबल लैपटॉप का नाम नहीं दिया गया।

इसके बाद सन् 1981 में एडम ओसबोर्न द्वारा जून महीने में एक पोर्टेबल लैपटॉप प्रस्तुत किया गया ,जोकि काफी समय तक बिना चार्ज किए चल सकता था और इसमें वर्ड प्रोसेसिंग, कोडिंग, स्प्रेडशीट, इत्यादि संबंधित कई तरह की फीचर्स भी उपस्थित थे।

इस पहले कंप्यूटर को ऑस्बोर्न 1 नाम दिया गया था और इसकी सफलता के बाद कई अन्य कंपनियों ने भी पोर्टेबल लैपटॉप को बनाना शुरू कर दिया था।

ओसबोर्न ने कंप्यूटर की एक कंपनी तो खोली थी लेकिन उन्हे इसमे असफलता प्राप्त हुआ। क्योंकि ऑस्बोर्न ने कुछ ही समय बाद यह घोषणा की कि वह एक नया लैपटॉप पेश करने वाले हैं, जिसके कारण कई लोगों ने नए लैपटॉप को खरीदने के लिए अपने पहले दिए गए ऑर्डर को केंसल कर दिया।

इस कारण से कंपनी को काफी ज्यादा loss झेलना पड़ा और 1983 में यह कंपनी दिवालिया हो गई।

लैपटॉप का विकास

ओसबोर्न के बाद कई ऐसी कंपनियां आई जिनके माध्यम से लैपटॉप का धीरे-धीरे और भी अच्छा विकास होता चला गया और आज हमारे पास एक सबसे हल्का पोर्टेबल डिवाइस है।

नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आप ओसबोर्न 1 के बाद लैपटॉप के विकास को आसानी से समझ सकते हैं।

YearEvent
1975IBM ने पहला पोर्टेबल कंप्यूटर, IBM 5100 पेश किया, जिसका वजन 50 पाउंड है
1981एडम ओसबोर्न ने 5 इंच की स्क्रीन और दो फ्लॉपी डिस्क ड्राइव के साथ पहला असली लैपटॉप, ओसबोर्न 1 का आविष्कार किया
1982पहला नोटबुक कंप्यूटर, NEC UltraLite, जारी किया गया, जिसका वजन सिर्फ 2.2 पाउंड था
19881988 में, जापान के NEC को अपने समय के एक बहुत ही कॉम्पैक्ट लैपटॉप के रूप में पेश किया गया था।
1989Apple Macintosh पोर्टेबल जारी किया गया है, जिसका वजन 16 पाउंड है और इसकी कीमत $7,300 है
1992IBM Thinkpad 700C जारी किया, जिसे कंप्यूटर प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।
1996Toshiba Libretto अपने छोटे आकार के कारण उप-नोटबुक के रूप में विपणन किया जाने वाला पहला लैपटॉप था।
1999 “iMac to go” के रूप में शुरुआत की। इस प्रकार shinier-the-better डिजाइन दर्शन का युग शुरू होता है।
2002पहला टैबलेट पीसी, माइक्रोसॉफ्ट टैबलेट पीसी, एक टचस्क्रीन और डिजिटल पेन की विशेषता के साथ जारी किया गया है
2003इस दशक की शुरुआत में, डेल ने कंप्यूटर बाजार पर राज करना शुरू कर दिया। हर कोई Dell Laptop खरीदना चाहता था।
2006पहला गेमिंग लैपटॉप, एलियनवेयर एम15एक्स जारी किया गया, जिसमें हाई-एंड ग्राफिक्स और प्रोसेसिंग पावर है
2008पहली नेटबुक, ASUS Eee PC, एक छोटे आकार और कम लागत की विशेषता के साथ जारी की गई है
2010Apple ने Macbook air पेश किया, जो उस समय का सबसे पतला लैपटॉप था
2012पहली अल्ट्राबुक, इंटेल द्वारा परिभाषित लैपटॉप की एक नई श्रेणी पेश की गई है, जिसमें अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन और लंबी बैटरी लाइफ है
2015पहला 2-इन-1 लैपटॉप, Microsoft सरफेस बुक जारी किया गया, जिसमें एक अलग करने योग्य टचस्क्रीन और स्टाइलस है
2023नवीनतम लैपटॉप में 5जी कनेक्टिविटी, एआई-पावर्ड फीचर्स और फोल्डेबल स्क्रीन जैसी अत्याधुनिक तकनीक है
लैपटॉप का आविष्कार किसने किया था? |laptop ka khoj kisne kiya tha

Laptop का नाम Laptop कैसे पड़ा?

दरअसल पहले के कंप्यूटर्स बहुत बड़े और भारी हुआ करते थे, जिसको केवल एक Desk पर ही रखकर चलाया जाता था। इसीलिए उन्हें Desktop कहा जाता था क्योंकि वह डेस्क के ऊपर रखे होते थे।

लेकिन बाद में Laptop को हम कहीं भी रखकर आसानी से इस्तेमाल कर सकते थे। और खासकर ज्यादातर लोग इसे अपनी गोदी में रखकर इस्तेमाल किया करते थे जिसके कारण वे अपने बिस्तर पर बैठे-बैठे इस डिवाइस के माध्यम से काम कर सकते थे।

तो अब आप सभी ही जानते हैं कि गोदी को इंग्लिश में Lap कहा जाता है इसीलिए इसका नाम Laptop पड़ा। क्योंकि यह Lap के Top पर रखा जा सकता था और इस्तेमाल किया जा सकता था।

दुनिया का सबसे पहला पतला लैपटॉप कौन सा था?

दुनिया का सबसे पहला पतला लैपटॉप 2010 में बनाया गया था, जिससे Apple नामक कंपनी ने लांच किया था। और इस लैपटॉप के मॉडल का नाम Macbook air था।

यह लैपटॉप का मोटाई वाला हिस्सा केवल ¾ इंच का था और इसमें केवल 1.8 इंच की हार्ड ड्राइव थी। जिसके कारण यह बहुत ही हल्का और पतला लैपटॉप बन गया था।

लैपटॉप का अविष्कार किसने किया – FAQ’s

Q. कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था?

Ans- कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने 1822 में किया था।

Q. CPU का आविष्कार किसने किया था?

Ans- CPU का आविष्कार कमर्शियल क्षेत्रों में सबसे पहले फेडेरिको शौकीन ने किया था।

Q. लैपटॉप के अविष्कारक कौन है?

Ans- laptop ka invention kisne kiya एडम ओसबोर्न ने किया था।

Q. लैपटॉप का आविष्कार कब हुआ था?

Ans- लैपटॉप का आविष्कार सन 1981 में हुआ था।

Q. लैपटॉप का जनक कौन है?

Ans- लैपटॉप का जनक एडम ओसबोर्न हैं।

Q. पहला लैपटॉप कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था?

Ans- बाजार में आने वाला पहला सच्चा लैपटॉप, ओसबोर्न 1, अप्रैल 1981 में बाजार में आया। एडम ओसबोर्न द्वारा निर्मित, कंप्यूटर में 12.7-सेंटीमीटर (5-इंच) स्क्रीन थी और इसका वजन 11.1 किलोग्राम (24.5 पाउंड) था।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि लैपटॉप का आविष्कार किसने किया और कब (laptop ka avishkar kisne kiya tha)? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको लैपटॉप के अविष्कारक के बारे में जानकारी मिल पाई होगी और आपको इसका इतिहास भी समझ आ पाया होगा।

यदि आप इसी प्रकार की और भी जानकारी पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share This Article
Leave a comment