लैपटॉप चलाना कैसे सीखे? |Laptop Basics for Beginners in Hindi

admin
13 Min Read

आज के डिजिटल समय में लगभग सभी लोगों के पास लैपटॉप है। क्योंकि लैपटॉप आज के समय के लिए एक आवश्यकता बन गया है। अब लैपटॉप चाहे किसी भी कार्य के लिए हो इसे शुरुआती समय में चलाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए अक्सर लोग गूगल पर यह सर्च करते हैं कि लैपटॉप चलाना कैसे सीखे?

तो यदि आप सोच रहे हैं कि लैपटॉप चलाना कैसे सीखे (laptop ko kaise chalayen jata hai in hindi)? तो आप सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको लैपटॉप चलाने से संबंधित कुछ मूल बातें बताएंगे और इसे चालू करने से लेकर इंटरनेट चलाने तक की सभी चीजें बताएँगे। तो आइए लेख को शुरू करते हैं।

लैपटॉप चलाना कैसे सीखे? (laptop chalana kaise sikhen in hindi)

इससे पहले कि आप अपने लैपटॉप का उपयोग करना शुरू करें आपको इसकी कुछ विशेषताओं और Fउnctions के बारे में जान लेना चाहिए। जैसे कीबोर्ड, टचपैड, पोर्ट और कीबोर्ड के बटन से पहले परिचित हो।

लैपटॉप चलाना कैसे सीखे
लैपटॉप कैसे चलाया जाता है? (laptop ko kaise chalate hain)

अपने लैपटॉप के विभिन्न भागों के बारे में जानने के लिए आप User Manual भी पढ़ सकते हैं जो आपको लैपटॉप के साथ मिलता है या फिर आप कुछ Online Tutorial भी देख सकते हैं।

अब लैपटॉप को सीखने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर सकते हैं:-

बेसिक से शुरू करें

सबसे पहले बेसिक चीजों से शुरुआत करें और लैपटॉप की मूल बातों को जाने। जैसे लैपटॉप को चालू बंद करना, Volume adjust करना, Wifi कनेक्ट करना इत्यादि। एक बार जब आप बेसिक चीजें सीख जाते हैं तो आपके लिए लैपटॉप चलाना थोड़ा सा आसान हो जाता है।

अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें

आप जितना ज्यादा हो सके रोजाना लैपटॉप चलाने की प्रैक्टिस करें और नई-नई चीजें सीखे। जैसा कि कहा भी जाता है प्रैक्टिस इंसान को और भी बेहतर बनाता है तो आपको जब भी लैपटॉप चलाने का मौका मिले तो आप इसका उपयोग जरूर करें।

इसमें और भी अलग-अलग कार्य करके देख सकते हैं जैसे फाइल बनाना, Document send करना, इंटरनेट चलाना इत्यादि।

यूट्यूब के माध्यम से लैपटॉप सीखे

आप यूट्यूब पर अलग-अलग तरह के लैपटॉप चलाने की वीडियोस देख सकते हैं। आजकल यूट्यूब पर लगभग सभी चीजों से संबंधित वीडियोस मौजूद है जिसमें कि आप बेसिक से लेकर एडवांस तक की चीजें सीख सकेंगे। तो आप इसी तरह यूट्यूब के माध्यम से लैपटॉप चलाने का क्लास कर सकते हैं और आसानी से सीख सकते हैं।

तो ऊपर दिए गए चरणों को फॉलो करके आप धीरे-धीरे लैपटॉप चलाना सीख सकते हैं और इसका उपयोग कर सकते हैं। आइए लैपटॉप से संबंधित कुछ और मूल बातों को समझ लेते हैं।

लैपटॉप कैसे चलाते हैं | laptop basic knowledge in hindi

लैपटॉप को on/off करना सीखें

लैपटॉप को ऑन और ऑफ करना एक बहुत ही बेसिक चीज है जो किसी भी लैपटॉप उपयोग करने वाले व्यक्ति को सबसे पहले सीखना चाहिए।

  • लैपटॉप को ऑन करने के लिए आपको लैपटॉप में दिए गए पावर बटन को दो से 3 सेकंड तक दबाए रखना है।
  • और कुछ सेकंड में ही आपका लैपटॉप on हो जाएगा।
  • अब लैपटॉप को off करने के लिए आप कीबोर्ड में से Windows  वाले बटन को दबाए।
  • और यहां पर आपको एक पावर बटन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आपको Shut Down बटन पर क्लिक करना है। तो इस तरह से आपका लैपटॉप ऑफ हो जाएगा।
  • लैपटॉप को ऑफ करने के लिए आप एक Short Cut का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने कीबोर्ड में से Alt और f4 बटन को साथ में दबाना है। और आपके स्क्रीन पर Shut Down करने का विकल्प आ जाएगा आप ओके बटन पर क्लिक करेंगे तो आपका लैपटॉप ऑफ हो जाएगा।

लैपटॉप में पासवर्ड लगाना सीखें

जिस तरह आप अपने मोबाइल में पासवर्ड लगाते हैं उसी तरह आप लैपटॉप में भी पासवर्ड लगा सकते हैं ताकि कोई दूसरा व्यक्ति आपके लैपटॉप को ना खोल पाए।

  • लैपटॉप में पासवर्ड लगाने के लिए सबसे पहले आपकी बोर्ड में से Windows बटन को दबाएं।
  • अब आप Setting के icon पर क्लिक करें।
  • अब आपको Account के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप के सामने कई सारे ऑप्शन होंगे जिनमें से आप Sign-in Options पर क्लिक करें।
  • अब आप Password के विकल्प पर जाएं और अपना पसंदीदा पासवर्ड इसमें सेट करें।
  • Optional वाले विकल्प में यदि आप अपने पासवर्ड को भूल जाते हैं तो अपना पासवर्ड याद रखने में सहायता के लिए आप और एक पासवर्ड Hint जोड़ सकते हैं जिससे कि आपको अपना पासवर्ड याद आ जाए।
  • अब Next बटन पर क्लिक करें और फिर Finish बटन पर क्लिक करें।

आपके लैपटॉप में पासवर्ड ऐड हो चुका है।

लैपटॉप में इंटरनेट कैसे चलाएं?

अपने लैपटॉप में अगर आप क्रोम ब्राउज़र को इस्तेमाल करना चाहते हैं और इंटरनेट चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में भी इंटरनेट को जोड़ना पड़ेगा। और इसके लिए आप अपने मोबाइल का Hotspot अपने लैपटॉप में जोड़ सकते हैं।

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल का Hotspot on कर ले।
  • अब आपको लैपटॉप के सबसे नीचे टास्कबार में दाएं तरफ कोने में चार्जिंग के बगल में एक  आइकन दिख रहा होगा, उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहां पर उपलब्ध नेटवर्क की सूची दिखाई देगी, जिनमें से आप अपने हॉटस्पॉट वाले नेटवर्क पर क्लिक करें।
  • अब आप उस नेटवर्क पर Password डालें और Connect बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आपका Wifi आपके लैपटॉप में कनेक्ट हो जाएगा और अब आप आसानी से ब्राउज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं और इंटरनेट चला सकते हैं।

लैपटॉप में Bluetooth on कैसे करें?

अगर आप लैपटॉप में ब्लूटूथ ऑन करके गाना सुनना चाहते हैं तो आप यह कार्य भी कर सकते हैं।

  • ब्लूटूथ ऑन करने के लिए आप लैपटॉप में Taskbar में Search button पर Bluetooth सर्च करें।
  • अब आप Bluetooth and other devices के ऑप्शन को ऑन करें।
  • दिए गए विकल्पों में से आप Bluetooth के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपका लैपटॉप आपके आसपास के ब्लूटूथ डिवाइस को स्कैन करना शुरू कर देगा। जब आपको आपका ब्लूटूथ डिवाइस दिख जाए तो आप Connect बटन पर क्लिक करें।
  • अब ब्लूटूथ की Pairing प्रक्रिया को पूरा करें। इस तरह से आपके लैपटॉप में ब्लूटूथ कनेक्ट हो जाएगा और आप आसानी से गाना सुन सकते हैं।

लैपटॉप को चार्ज कैसे करें?

लैपटॉप को चार्ज करने के लिए आपको अपना Charging wire लेना है।

अब आपको अपने लैपटॉप में Charging Port ढूंढना है। यह Charging Port अक्सर लैपटॉप के बिल्कुल कोने वाले हिस्से में होता है।

उसके बाद आप एक Wire को अपने स्विच बोर्ड में लगाएं और एक वायर को अपने लैपटॉप में लगाएं और Switch ऑन कर दे। आपका लैपटॉप चार्ज होना शुरू हो जाएगा जिससे आप अपने लैपटॉप के टास्कबार में दिए गए Charging के Icon पर देख सकते हैं।

लैपटॉप में टाइपिंग कैसे करें?

लैपटॉप में टाइपिंग करना भी उतना ही आसान है जितना कंप्यूटर में टाइपिंग करना। आपको टाइपिंग करने के लिए अपने लैपटॉप में Notepad ओपन कर लेना है।

Notepad ओपन करने के लिए आप Taskbar के सर्च बार में जाएं और वहां पर Notepad सर्च करें। इस तरह से आपके सामने Notepad खुलकर आ जाएगा और आप वहां पर Typing कर सकते हैं।

इसके अलावा आप चाहे तो Microsoft Word में भी टाइपिंग कर सकते हैं। जिस तरह आपने Notepad सर्च किया है उसी तरह Microsoft Word भी सर्च करके ओपन कर सकते हैं।

अगर आप Typing सीखना चाहते हैं तो आप अपने लैपटॉप में गूगल के माध्यम से Typing Master Software को डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी मदद से टाइपिंग करना सीख सकते हैं।

लैपटॉप को अपडेट कैसे करें?

लैपटॉप को हमेशा अपडेट रखना भी काफी जरूरी है। इसलिए लैपटॉप अपडेट करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आप अपने कीबोर्ड में से Windows Start बटन पर क्लिक करें और Settings के विकल्प पर जाएं।
  • अब आपको यहां पर Update and Security का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप Windows Update के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप Check for Updates बटन पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको यह दिखाई दे जाएगा कि आपके लैपटॉप को अपडेट करने की जरूरत है या फिर आपका लैपटॉप Up to date है। अगर आपके लैपटॉप में अपडेट करने का विकल्प आता है तो आप Install Update/Download Now के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका लैपटॉप धीरे-धीरे अपडेट होना शुरू हो जाएगा और जैसे ही अपडेट Install हो जाता है आपको कंप्यूटर द्वारा Restart करने का Instruction दिया जाएगा और आपको Instruction को फॉलो करना है।

इस तरह आप अपना लैपटॉप अपडेट कर सकते हैं।

लैपटॉप सिखने से सम्बंधित – FAQ’s

लैपटॉप में नेट कैसे चलाएं?

लैपटॉप में नेट चलाने के लिए इस लेख में हमने प्रक्रियाएं बताए हैं कृपया ले को पूरा जरूर पढ़ें।

लैपटॉप से क्या-क्या कर सकते हैं?

लैपटॉप में आप कई सारी चीजें कर सकते हैं जैसे इंटरनेट चलाना, पेंटिंग करना, फोटोशॉप करना, राइटिंग करना, इत्यादि। इसके अलावा आप लैपटॉप के माध्यम से कोडिंग, वेबसाइट डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, इत्यादि चीजें भी कर सकते हैं।

लैपटॉप पर टाइपिंग कैसे सीखे?

लैपटॉप पर टाइपिंग सीखने के लिए आप अपने लैपटॉप में Typing Master नामक सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको केवल अपने गूगल सर्च बार में टाइपिंग मास्टर डाउनलोड लिखना है और सर्च करना है। आपके सामने कई ऐसे लिंक आ जाएंगे जिनके माध्यम से आप इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सकते हैं और टाइपिंग करना सीख सकते हैं।

लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?

लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग करने के लिए आपको Microsoft Word में Kruti Dev Font को सर्च करना है। और इसके माध्यम से आप Microsoft Word में हिंदी टाइपिंग कर सकेंगे।

लैपटॉप से ​​हम क्या सीख सकते हैं?

आपकी पढ़ाई में आपकी मदद करने के लिए एक लैपटॉप एक बेहतरीन उपकरण हो सकता है। अपने नोट्स और पेपर टाइप करने में सक्षम होने से लिखना और संपादित करना आसान हो जाता है, और यह आपको व्यवस्थित रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इंटरनेट तक पहुंच आपको जानकारी की दुनिया से रूबरू कराती है जो किसी भी विषय को समझने में आपकी मदद कर सकती है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि लैपटॉप चलाना कैसे सीखे? (laptop kaise chalana sikhe) उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको लैपटॉप का उपयोग करने से संबंधित बेसिक जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इसी प्रकार की लैपटॉप से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share This Article
Leave a comment