लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं? | Laptop Full Form Hindi

admin
12 Min Read

आज के डिजिटल युग में लगभग सभी लोगों के पास लैपटॉप उपलब्ध है। यह एक ऐसा portable device है, जो हमें कहीं से भी काम करने अध्ययन करने या मनोरंजन करने की अनुमति देता है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लैपटॉप का फुल फॉर्म क्या होता है? (laptop ki full form) अक्सर लोग कंप्यूटर का फुल फॉर्म या कंप्यूटर का हिंदी नाम के बारे में  बात करते हैं।

लेकिन आज के इस लेख में हम जानेंगे कि लैपटॉप का फुल फॉर्म और लैपटॉप का हिंदी नाम क्या है? (what is full form of laptop) इसके साथ ही हम लैपटॉप के प्रकार और इसको खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में भी जानेंगे। तो आइये बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

लैपटॉप का फुल फॉर्म क्या है? (laptop ka full form in hindi)

Laptop Full Form लाइटवेट एनालिटिकल प्लेटफॉर्म टोटल ऑप्टिमाइज़ पावर (Lightweight Analytical Platform with Total Optimized Power) होता है।यहां पर – Lightweight का मतलब हल्का है जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

Analytical का मतलब विश्लेषण है क्योंकि इसके माध्यम से किसी भी तरह के विश्लेषणात्मक कार्यों को किया जा सकता है।Platform का मतलब जगह है क्योंकि हम इसे किसी भी समतल जगह पर रखकर आसानी से चला सकते हैं जैसे – Desk या गोद में।

Total Optimized Power का मतलब कुल अनुकूलित शक्ति है क्योंकि इसे पावर के माध्यम से चलाया जाता है और इसमें सभी तरह के सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही इसमें Processing Speed भी In-built होता है।

कई लोग इसे Notebook-shaped Personal Computer भी कहते हैं। क्योंकि यह नोटबुक के जैसे बीच में से बंद हो जाता है और यह कंप्यूटर की तरह कार्य करता है।

लैपटॉप एक Compact और Portable Computer है जिसे डेस्क, लैप या किसी भी अन्य सतह पर रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं (laptop ka hindi naam kya hai)

लैपटॉप का फुल फॉर्म क्या है
फुल फॉर्म ऑफ एडम इन हिंदी | what is the full form of laptop

जिस प्रकार से कंप्यूटर को हिंदी में सुवाह्य संगणक कहा जाता है, उसी प्रकार इसी हिंदी में सुबह संगणक कहा जाता है। यहां पर सुवाह्य का अर्थ हल्का और आसान से है। क्योंकि लैपटॉप को कहीं भी ले जाना रखना और इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है।

इसके साथ ही संगणक इसे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह कंप्यूटर की तरह ही कार्य करता है।

लैपटॉप का इतिहास

लैपटॉप का इतिहास 1981 का है, जब इसे पहली बार अविष्कार किया गया था। पहले लैपटॉप का आविष्कार 1981 में एक अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर एडम ओसबोर्न ने किया था। इसका नाम उस समय “ओसबोर्न 1” रखा गया था और इसका वजन लगभग 24 पाउंड था।

लैपटॉप में 5 इंच का एक छोटा डिस्प्ले था और CM/ M ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता था। ओसबोर्न एक सबसे बड़ी सफलता थी और इसने अधिक पोर्टेबल कंप्यूटरों के विकास में भी काफी सहयोग किया था।

पहला Commercial रूप से सफल लैपटॉप IBM PC Convertible था जिसे 1986 में लांच किया गया था। इसमें क्लैमशेल डिजाइन था और यह Intel 80C88 processor द्वारा संचालित था। यह उपकरण काफी ज्यादा महंगा भी था और बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए लाभदायक भी था।

लैपटॉप कितने प्रकार का होता है? (laptop kitne prakar ke hote hain)

आजकल बाजार में तरह-तरह के लैपटॉप उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ लोकप्रिय लैपटॉप के प्रकार यह हैं:-

Traditional Laptops

ट्रेडिशनल लैपटॉप सबसे आम प्रकार का लैपटॉप होता है। क्लैमशेल डिजाइन होती है और यह एक इनबिल्ट कीबोर्ड और डिसप्ले के साथ आता है। यह लैपटॉप सामान्य उद्देश्य कंप्यूटिंग के लिए बेहतर होते हैं जैसे वेब ब्राउजिंग, ईमेल, डॉक्यूमेंट एडिटिंग इत्यादि।

Ultrabooks

अल्ट्राबुक एक प्रकार का लैपटॉप है जिसे पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। ये पतले, हल्के वजन के हैं और इनमें लंबी बैटरी लाइफ है। अल्ट्राबुक low-voltage Intel processors द्वारा संचालित होते हैं और SSD स्टोरेज के साथ आते हैं।

Netbooks

नेट बुक्स छोटे और हल्के लैपटॉप होते हैं जिन्हें वेब ब्राउजिंग और बेसिक कंप्यूटिंग कार्यों के लिए डिज़ाइन किया जाता है। यह ट्रेडिशनल लैपटॉप की तुलना में सस्ते होते हैं लेकिन इनका परफॉर्मेंस और स्टोरेज बहुत कम होता है।

Convertible Laptops

कन्वर्टिबल लैपटॉप को हम 2-in-1 लैपटॉप के रूप में भी जानते हैं। इन का उपयोग ट्रेडिशनल लैपटॉप और टेबलेट दोनों ही तरह से किया जा सकता है। लैपटॉप एक टचस्क्रीन डिसप्ले के साथ आते हैं और एक Hinge के साथ आते हैं जो स्क्रीन को flip करने या घुमाने की अनुमति देता है।

Gaming Laptops

गेमिंग लैपटॉप गेम उसके लिए डिजाइन किए जाते हैं जो हाई परफारमेंस कंप्यूटिंग चाहते हैं। यह मुख्य रूप से ग्राफिक्स कार्ड और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं। गेमिंग लैपटॉप काफी भारी होते हैं और उनकी बैटरी लाइफ कम होती है। लेकिन इसमें गेमिंग बहुत ही आसानी से और सुविधा पूर्वक की जा सकती है।

लैपटॉप लेते समय क्या देखें और क्या चेक करें?

हमने यहां पर आपको Laptop buying guide की जानकारी दी है। ताकि आप Laptop buying check list की मदद से यह जान सकते हैं कि लैपटॉप खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए –

Budget

लैपटॉप अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध होते हैं इसलिए लैपटॉप लेते समय आपको अपना बजट सेट करना चाहिए और उसके बाद उस बजट के अनुसार लैपटॉप के अलग-अलग प्रकारों पर रिसर्च करनी चाहिए।

Size

लैपटॉप स्क्रीन की साइज अलग-अलग होती है। जैसे छोटे नोटबुक से लेकर बड़े गेमिंग लैपटॉप तक यह अलग-अलग आकारों में आते हैं। आपको यह विचार करना चाहिए कि लैपटॉप का उपयोग आप कहां करेंगे और एक ऐसा साइज सुनना चाहिए जो आपकी आवश्यकताओं को पूरा करता हो।

मुख्य रूप से आप 15 से 17 इंच का लैपटॉप ले सकते हैं, जो कि आप की आवश्यकताओं के अनुकूल हो सकता हो।

Processor

किसी भी लैपटॉप के लिए उसका Processor बहुत ही मायने रखता है। क्योंकि प्रोसेसर के माध्यम से ही आपका लैपटॉप हाई स्पीड परफॉर्मेंस देता है और लैपटॉप के हैंग होने की शिकायत नहीं होती। आपको मुख्य रूप से Intel core i5 या i7 प्रोसेसर का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि यह प्रोसेसर अधिकांश कंप्यूटिंग कार्यों के लिए उपयुक्त होते हैं।

अगर आप नहीं जानते हैं कि कोर का मतलब क्या होता है, तो हम आपको बता दें कि Computer CPU Core Processor दो तरह का होता है। जिसमें सिंगल कोर प्रोसेसर के लैपटॉप आपको Slow Speed प्रदान करते हैं जबकि dual-core प्रोसेसर आपको Double और High Speed प्रदान करते हैं।

RAM

एक लैपटॉप में जितनी अधिक RAM होती है, वह उतना ही अच्छा प्रदर्शन करता है। और आप उसका इस्तेमाल अधिक से अधिक भी कर सकते हैं। RAM का चुनाव करने के लिए आप पहले यह ध्यान दें कि आप इन कार्यों के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं। यदि आप Video editing, Graphic Designing, Gaming, इत्यादि चीजों के लिए लैपटॉप ले रहे हैं तो आपको 8GB RAM तक के लैपटॉप का चुनाव करना चाहिए। अन्यथा आप 4GB RAM का लैपटॉप ले सकते हैं।

Storage

आपको लैपटॉप का Storage HDD और SSD के बीच चुनना चाहिए। SSD वाला स्टोरेज काफी ज्यादा अच्छा होता है और आपको High Speed प्रदान करता है। जबकि हद्द उतना बेहतर नहीं होता। हालांकि SSD Storage HDD की तुलना में थोड़ा महंगा होता है।

Graphics Card

अगर आप गेमिंग के लिए या फिर ग्राफिक्स से संबंधित कार्यों के लिए लैपटॉप ले रहे हैं तो आपको ग्राफिक्स कार्ड पर भी जरूर रिसर्च करना चाहिए और इस को ध्यान में रखते ही लैपटॉप खरीदना चाहिए।

इसके अलावा भी लेपटॉप लेते समय आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कि बैटरी बैकअप, ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनल स्पीकर्स, पावर सेविंग इत्यादि। ऊपर बताए गए सभी एप्स बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है जो आपको हमेशा चेक करके ही लैपटॉप लेना चाहिए।

Full Form Of Laptop (FAQ’s)

Q. HP Laptop ka full form क्या है?

Ans- लैपटॉप के फुल फॉर्म के बारे में हमने इस लेख में जानकारी दी है। साथी हम आपको बता दें कि HP एक कंपनी है जिस का फुल फॉर्म Hawlett Packard है। जोकि लैपटॉप का निर्माण करती है।

Q. Dell Laptop ka full form क्या है?

Ans- Dell भी कंप्यूटर बनाने वाली एक कंपनी है जिसका फुल फॉर्म Digital Electronic Link Library है।

Q. लैपटॉप का दूसरा नाम क्या है?

Ans- लैपटॉप का दूसरा नाम नोटबुक शेप्ड पर्सनल कंप्यूटर (Notebook-shaped Personal Computer) है।

Q. लैपटॉप को हिंदी में क्या बोलेंगे?

Ans- लैपटॉप को हिंदी में सवाह्य संगणक कहते हैं।

Q. लैपटॉप का पिता कौन है?

Ans- पहला सही मायने में पोर्टेबल कंप्यूटर या लैपटॉप ओसबोर्न I माना जाता है, जिसे अप्रैल 1981 में जारी किया गया था और एडम ओसबोर्न द्वारा विकसित किया गया था।

Q. पहला लैपटॉप कब बना था?

Ans- लैपटॉप की बात करें तो दुनिया का पहला लैपटॉप 1981 में बनाया गया था जिसे ओसबोर्न कंप्यूटर कॉर्पोरेशन ने तैयार किया था। यह उस समय का पोर्टेबल माइक्रो कंप्यूटर था। इस लैपटॉप में 5 इंच की स्क्रीन थी और इसका वजन 11 किलो था।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने लैपटॉप का फुल फॉर्म क्या होता है? (laptop ka full form name in hindi) इसके बारे में जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको लैपटॉप के फुल फॉर्म से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी।

उम्मीद है कि अब आप इस लेख में बताए गए गाइड के माध्यम से अपने लिए एक अच्छे लैपटॉप का चुनाव भी कर पाने में सक्षम होंगे। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share This Article
Leave a comment