कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं? | Keyboard mein kitne button hote hain

admin
10 Min Read

जो भी छात्र कंप्यूटर विषय से पढ़ाई कर रहे होते हैं, उन्हें अक्सर लैपटॉप के कीबोर्ड से संबंधित बटनों को जानने की आवश्यकता होती है और कई छात्र लैपटॉप कीबोर्ड के बारे में जानने के लिए उत्सुक भी होते हैं। हालांकि कारण चाहे जो भी हो यदि आप जानना चाहते हैं कि लैपटॉप के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं (laptop ke keyboard me kitni key hoti hai) तो आप सही जगह पर आए हैं।

इस लेख में हम लैपटॉप के कीबोर्ड से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां कवर करेंगे और जानेंगे कि लैपटॉप के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं? तो आइए बिना देरी किए लेखकों शुरू करते हैं।

कीबोर्ड क्या होता है?

लैपटॉप के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं?
लैपटॉप में कितने बटन होते हैं? | laptop me keyboard mein kitne button hote hain

कीबोर्ड लैपटॉप का एक प्राइमरी इनपुट डिवाइस होता है, जिसके माध्यम से हम लैपटॉप में किसी भी चीज को टाइप कर सकते हैं। लेकिन लैपटॉप के कीबोर्ड में संख्या और अल्फाबेट्स के अलावा और भी कई सारी चीजें होती हैं। 

कीबोर्ड का सही तरीके से उपयोग करने के लिए हमें इसके लेआउट और बटन की संख्याओं को जानना आवश्यक है।

लैपटॉप के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं? (laptop ke keyboard me kitni button hoti hai)

हम आपको बता दें कि लैपटॉप कीबोर्ड पर बटनों की संख्या कीबोर्ड के प्रकार लैपटॉप मॉडल और लैपटॉप के उद्देश्य के आधार पर अलग अलग हो सकती है। 

जैसे कई लैपटॉप में 101 या 104 बटन होते हैं वहीं कुछ लैपटॉप में 120 बटन भी हो सकते हैं। परंतु मुख्य रूप से सामान्य कीबोर्ड में 96 से लेकर 104 बटन होते हैं। 

इतने बटन एक स्टैंडर्ड कीबोर्ड में होते हैं। पहले के समय में कीबोर्ड में केवल 84 बटन थे परंतु बाद में इसे बढ़ाकर 101 किया गया। और उसके बाद इन बटनों की संख्या को 102 और 104 कर दिया गया। 

लैपटॉप के कीबोर्ड में कई प्रकार के बटन होते हैं, जिसे अलग-अलग उद्देश्यों के लिए बनाए गए हैं। आइए जानते हैं कि कीबोर्ड में कितने प्रकार के बटन होते हैं?

अल्फान्यूमैरिक की (Alphanumeric Keys)

Alphanumeric उन keys को कहा जाता है, जो कीबोर्ड में दिए गए अल्फाबेट और नंबर दोनों अक्षरों को दर्शाती हैं। यह Alphanumeric  Key आमतौर पर कीबोर्ड की बीच में स्थित होती है और इनका उपयोग Text टाइप करने और किसी भी संख्या को लिखने के लिए किया जाता है।

Alphanumeric Keys में अल्फाबेट A to Z और संख्या 0 से 9 शामिल होती हैं। इसके अलावा कई लैपटॉप कीबोर्ड में कुछ स्पेशल सिंबल और करैक्टर भी शामिल होते हैं, जिसे हम उन Special Symbol का इस्तेमाल करके लिखते हैं। 

इन Special Symbol  में Tab, Shift, Space, Enter और Capslock शामिल होता है। इस तरह कुल मिलाकर अल्फान्यूमैरिक की में कुल 54 बटन शामिल होते हैं।

कंट्रोल कीस (Control Keys)

Control Keys को Modifier Keys के रूप में भी जाना जाता है। इन Keys में Ctrl, Alt, Shift key साथ ही Windows की शामिल होता है। 

Control Keys का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए किया जाता है। जैसे कॉपी करने के लिए अक्सर हम Ctrl + C बटन को दबाते हैं। 

न्यूमैरिक की (Numeric Keys)

Numeric Keys लैपटॉप कीबोर्ड के दाएं ओर स्थित होता है। यह केवल संख्याओं के बटनों का एक सेट होता है, जिसका उपयोग हम किसी भी तरह की संख्या को लिखने के लिए करते हैं। इसमें 0 से 9 तक की संख्या, दशमलव बिंदु और कुछ Aithmetic Operators ऐसे प्लस, माइनस, गुणा और भाग के बटन शामिल होते हैं।

यह न्यूमैरिक की सभी कीबोर्ड में अलग से नहीं पाया जाता है। 

फंक्शन की (Function Keys)

Function Keys कीबोर्ड के सबसे टॉप पंक्ति पर होते हैं। यह कीबोर्ड में स्थित कई सारे बटनों का एक समूह होता है जो f1 से f12 तक होता है। इन Function Keys का उपयोग कई विभिन्न कार्यों को करने के लिए किया जाता है जैसे कि f3 Function Keys का इस्तेमाल ब्राइटनेस बढ़ाने के लिए, f8 Function Keys का इस्तेमाल वॉल्यूम बढ़ाने के लिए या कुछ फंक्शन की का इस्तेमाल वायरलेस कनेक्शन को on/off करने के लिए किया जाता है। 

नेविगेशन की (Navigation Keys)

laptop me keyboard mein kitne ki hote hain
कीबोर्ड में कितने प्रकार के बटन होते हैं | laptop me keyboard mein kitne button hoti hai

कीबोर्ड में कुछ Navigation बटन भी होते हैं, जिसमें कुल 10 बटन शामिल किए जाते हैं। इन बटन में Backspace, Delet, Home, End, Prt SC, Arrow Key Pg up, Pg dn, इत्यादि बटन शामिल होते हैं। 

इन बटन के माध्यम से हम लैपटॉप पर लिखे गए टेक्स्ट को डिलीट कर सकते हैं या उसे Modify कर सकते हैं। इसके अलावा Prt Sc वाले बटन से हम अपने लैपटॉप के स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। 

टचपैड (Touch Pad)

Touch Pad मुख्य रूप से केवल लैपटॉप कीबोर्ड में ही पाया जाता है। यह एक लैपटॉप में Built- in Point Device होता है, जिसे हम माउस कहते हैं। अन्य कंप्यूटर में माउस अलग से होता है, लेकिन लैपटॉप में कीबोर्ड के साथ ही यह माउस भी अटैच होता है। 

इसका उपयोग हम स्क्रीन पर कर्सर को ले जाने के लिए करते हैं। इसमें आमतौर पर Left Click और Right Click और Scrolling के लिए कुल 3 बटन शामिल होते हैं। 

कीबोर्ड को कितने भागों में बांटा गया है?

तो जैसा कि हमने जाना लैपटॉप कीबोर्ड अलग-अलग प्रकार के होते हैं और उसी प्रकार से उन लैपटॉप में कीबोर्ड के बटनों की संख्या भी होती है। तो आइए समझते हैं कि कीबोर्ड कितने प्रकार का होता है?

ऐसे तो लैपटॉप कीबोर्ड कई प्रकार के होते हैं लेकिन हम आपको यहां पर मुख्य रूप से 3 लैपटॉप के प्रकार के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसका उपयोग सामान्य रूप से किया जाता है।

  1. Standard Laptop Keyboard

Standard Laptop Keyboard सबसे सामान्य प्रकार का कीबोर्ड होता है, और यह अधिकांश लैपटॉप में पाया जाता है। इसमें आम तौर पर 101 या 102 बटन होते हैं, जिसमें फंक्शन की, न्यूमैरिक की और मीडिया की शामिल होती है। 

Standard Laptop Keyboard में Desktop Keyboard के समान ही Layout होता है और इसमें केवल यह अंतर होता है कि इसके बटन Desktop Keyboard के बटन से छोटे होते हैं।

  1. Compact Laptop Keyboard

Compact Laptop Keyboard स्टैंडर्ड लैपटॉप कीबोर्ड से छोटा होता है और इसे Portability के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आमतौर पर लगभग 75 बटन होते हैं और इसमें न्यूमैरिक बटन अलग से नहीं दिए होते हैं। 

यह Compact Laptop Keyboard की Keys काफी सटे हुए होते हैं, जिससे कि लोगों को इस कीबोर्ड में टाइप करने में काफी परेशानी भी होती है।

  1. Gaming Laptop Keyboard

Gaming Laptop Keyboard Gamers के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें गेमिंग के उद्देश्यों के लिए अलग से बटन दिए होते हैं। 

इसमें आम तौर पर कुछ Additional Gaming Specific Button के साथ-साथ Standard Layout होता है, जैसे कि Macro Key और Backlighting । गेमिंग लैपटॉप कीबोर्ड में function keys, numeric keypad, और media keys सहित 120 बटन हो सकते हैं। 

लैपटॉप के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं? FAQ’s

Q. स्पेशल कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं?

Ans- स्पेशल कीबोर्ड को ही स्टैंडर्ड कीबोर्ड कहा जाता है जिसमें 102 से लेकर 104 बटन होते हैं।

Q. कंप्यूटर कीबोर्ड में कितने एरो के बटन होते हैं?

Ans- कंप्यूटर कीबोर्ड में एरो के 4 बटन होते हैं। 

Q. मल्टीमीडिया कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं?

Ans- मल्टीमीडिया कीबोर्ड में भी 104 बटन शामिल होते हैं।

Q. माउस में कितने बटन होते हैं?

Ans- एक सामान्य माउस में तीन बटन होते हैं जिसमें लेफ्ट क्लिक, राइट क्लिक और स्क्रोलिंग बटन शामिल होता है। वही गेमिंग लैपटॉप में कई सारे बटन शामिल होते हैं जिससे गेमर्स आसानी से गेम खेल सके।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि लैपटॉप के कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं? (computer ke keyboard mein kitne button hote hain) उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको लैपटॉप के कीबोर्ड के बटन के बारे में जानकारी मिल पाई होगी। 

यदि आप लैपटॉप के कीबोर्ड के अलावा किसी अन्य भाग की जानकारी पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share This Article
Leave a comment