लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? | Windows 7, 8,10, 11

admin
13 Min Read
लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें

भारत में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें अक्सर अपने लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग करने की जरूरत पड़ती है। लेकिन लोगों को यह जानकारी ना होने के कारण के Laptop Me Hindi Typing Kaise Kare? वे इस टूल का लाभ नहीं उठा पाते हैं और लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कर पाने से वंचित रह जाते हैं।

हालांकि सही tool के माध्यम से हिंदी टाइपिंग करना बहुत ही आसान है और इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानकारी देंगे, जिसके माध्यम से आप MS Word में और english keyboard में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। 

लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? | Laptop Me Hindi Typing Kaise Kare?

दरअसल अगर आप लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं तो इसके कई तरीके हो सकते हैं। जैसे आप ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल करके हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।  

how to type in hindi on laptop windows 7, 8, 10, 11

या आप केवल Microsoft Word में हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं तो आप किसी अन्य टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर आप आपके लैपटॉप में दिए गए Hindi Software का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो आइए इन अलग-अलग प्रक्रियाओं के माध्यम से समझते हैं कि लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें और इंग्लिश कीबोर्ड में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?

Windows 10/11 में हिंदी टाइपिंग करने का तरीका 

अगर आपके पास Windows 10 या 11 लैपटॉप है और आप उसमें इंग्लिश कीबोर्ड के माध्यम से ही हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। 

How to Type in hindi on Laptop Windows 10 और Windows 11 जानने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रियाओं को फॉलो करें – 

  • सबसे पहले आप लैपटॉप की सेटिंग में जाएं।
  • अब आप टाइम एंड लैंग्वेज के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप बाएं तरफ दिए गए विकल्पों में से Language के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप Add Language पर क्लिक करें और हिंदी सर्च करें।
  • अब हिंदी लैंग्वेज पर क्लिक करें और Next बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप इंस्टॉल बटन पर क्लिक कर दें। क्लिक करने से पहले यह ध्यान दें कि Text to Speech और Handwriting के आगे बने टिकबॉक्स में एक का निशान लगा हो।
  • अब कुछ सेकंड का इंतजार करें और अपने लैपटॉप में हिंदी भाषा को Install होने दे।
  • अब आपको अपने Install हुए हिंदी भाषा पर क्लिक करना है और Option के विकल्प पर टाइप करना है।
  • टाइप करने के बाद आपके सामने एक नई स्क्रीन खुल कर आएगी जहां पर आप Add a Keyboard पर क्लिक करेंगे। 
  • अब क्लिक करने के बाद आपको Hindi Phonetic वाले विकल्प को चुन लेना है।
  • उसके बाद आपको Hindi Traditional का भी Option यहां पर दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आपको उसे Remove कर देना होगा।
  • अब आपके लैपटॉप में हिंदी भाषा इंस्टॉल हो चुका है और आप अपने लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।
  • आपको इंग्लिश भाषा से हिंदी भाषा में बदलाव करने के लिए अपने Taskbar में “ENG” पर क्लिक करना है और Hindi Phonetic पर क्लिक कर देना है। अब आप लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग करने के लिए तैयार हैं। 
  • इसके अलावा फिर से इंग्लिश भाषा में वापस आने के लिए आप टास्कबार में दिए “ENG” के विकल्प पर क्लिक करना है और हिंदी इंग्लिश यूनाइटेड स्टेट को चुन लेना है। अब आप लैपटॉप में इंग्लिश टाइपिंग कर सकते हैं।

Note:- आप केवल MS Word में ही नहीं बल्कि आप लैपटॉप में किसी भी जगह पर हिंदी टाइपिंग करने के लिए सक्षम है। अगर आप इंटरनेट पर हिंदी में कुछ सर्च करना चाहते हैं तो आप लैपटॉप में हिंदी में टाइप करके सर्च कर सकते हैं। 

इसके साथ ही आपको कोई हिंदी टाइपिंग अलग से सीखने की जरूरत नहीं होगी आप अपने इंग्लिश कीबोर्ड के माध्यम से ही हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप P बटन को प्रेस करेंगे तो “प” टाइप होगा। K बटन को टाइप करने पर कर “क” टाइप होगा। 

Windows 8 और 7 में हिंदी टाइपिंग करने का तरीका

अब अगर आपके पास Windows 8 और Windows 7 लैपटॉप है तो इसके लिए आपको हिंदी टाइपिंग करने का दूसरा तरीका अपनाना होगा। इंग्लिश कीबोर्ड से Windows 8 और 7 में हिंदी टाइपिंग करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें

  • आपको अपने लैपटॉप में Microsoft Indic Language Inpoot Tool Download करना होगा जो कि एक सॉफ्टवेयर है। इंस्टॉल करके आप अपने Windows 7/8 वाले लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।
  • आप नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और Microsoft Indic Language Inpoot Tool Download को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर ले।
  • सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के पश्चात आप अपने लैपटॉप के डाउनलोड वाले Section में जाएं और वहां पर सॉफ्टवेयर पर क्लिक करें।
  • आपसे एक Permission मांगा जाएगा। आपको Yes पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके लैपटॉप में पूरी तरीके से हिंदी भाषा का सॉफ्टवेयर डाउनलोड हो चुका है और आप अब अपने लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग करने के लिए तैयार हैं।
  • हिंदी से इंग्लिश या इंग्लिश से हिंदी भाषा में बदलाव करने के लिए आपको फिर से टास्कबार में “ENG” वाले विकल्प पर क्लिक करना है और वहां से हिंदी भाषा का चुनाव कर लेना है। 

अब आप अपने लैपटॉप में इंग्लिश कीबोर्ड के ही माध्यम से हिंदी टाइपिंग कर सकेंगे। 

MS Word में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?

अगर आप केवल MS Word में अलग से हिंदी टाइपिंग सीखना चाहते हैं तो आप Kruti Dev Font के माध्यम से MS Word में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

अगर आपके पास अपडेट किया हुआ Microsoft Word है तो उसमें आपको पहले से ही Kruti Dev वाले Font मिल जाते हैं और आपको इसे अलग से इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती।

  • MS Word में हिंदी टाइपिंग करने के लिए आप MS Word के Laptop Hindi Typing Font वाले विकल्प में जाएं।
  • अब आप Font वाले बॉक्स में Kruti Dev 016 टाइप करें।
  • आपके सामने Kruti Dev के कई सारे फोंट निकल कर आएंगे लेकिन आपको Kruti Dev 016 को सिलेक्ट करना है।
  • इसको सिलेक्ट करने के बाद अब आप कुछ भी हिंदी में टाइप कर सकते हैं।

लेकिन इस फोन के माध्यम से हिंदी टाइपिंग करने के लिए आपको नीचे दिए गए कंप्यूटर हिंदी टाइपिंग चार्ट के माध्यम से हिंदी टाइपिंग करनी होगी। 

जैसा कि आप चार्ट में देख सकते हैं यहां पर अगर आप “क” लिखना चाहते हैं तो आपको D बटन को दबाना है। “च” लिखने के लिए आपको P बटन दबाना होगा इत्यादि।

ऑनलाइन हिंदी टाइपिंग कैसे करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि लैपटॉप में टाइपिंग कैसे करें तो आप ऑनलाइन टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • आप सबसे पहले अपने लैपटॉप के क्रोम ब्राउजर में आ जाएं और क्रोम स्टोर सर्च करें।
  • अब आपको इस क्रोम स्टोर से अपने लैपटॉप के लिए एक Extension Download करना होगा। जिसे डाउनलोड करने के लिए आप सर्च बार में Google Input Tools सर्च करें। 
  • सर्च करने के बाद आप नीचे दिए गए Image वाले गूगल इनपुट टूल्स पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Add to Chrome का विकल्प आ जाएगा जिस पर आपको क्लिक करना है और Add Extension पर क्लिक करना है।
  • अब आपके Chrome में Extension बटन पर Hindi Typing वाला Font आ जाएगा। 
  • अब इसकी मदद से आप अपने लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। 

तो आप इन सभी तरीकों का उपयोग करके आसानी से लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग करना क्यों सीखे?

ऐसे कई कारण है जिसके लिए आप लैपटॉप पर हिंदी टाइपिंग करना सीख सकते हैं। 

  • हिंदी में अपने दोस्तों या परिवार के साथ बातचीत करने के लिए
  • किसी भी तरह का हिंदी में आधिकारिक दस्तावेज या ईमेल लिखने के लिए।
  • किसी परीक्षा या नौकरी के एप्लीकेशन के लिए हिंदी टाइपिंग सीखना
  • अपने Personal Development या फिर Professional Development के लिए हिंदी टाइपिंग का प्रैक्टिस करना।

लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें – FAQ’s

Q. लैपटॉप में हिंदी भाषा कैसे सेट करें?

Ans- लैपटॉप में हिंदी भाषा सेट करने के लिए आप अपने लैपटॉप के लैंग्वेज वाले सेटिंग में चले जाएं और वहां से हिंदी भाषा को इंस्टॉल कर लें। इसलिए हमने हिंदी भाषा को इंस्टॉल करने और सेटअप करने की पूरी जानकारी दी है।

Q. क्या मैं लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कर सकता हूं?

Ans- जी हां आप लैपटॉप में आसानी से हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। आप माइक्रोसॉफ्ट इंडिक इनपुट लैंग्वेज टूल सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके भी हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं या फिर आप अपने लैपटॉप के लैंग्वेज वाले विकल्प में जा कर दी हिंदी भाषा को सेट करके हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

Q. मैं अपने इंग्लिश कीबोर्ड पर हिंदी कैसे टाइप कर सकता हूं?

Ans- अपने इंग्लिश कीबोर्ड पर हिंदी टाइप करने के लिए आप अपने लैपटॉप के टाइम और लैंग्वेज के विकल्प पर जाएं और हिंदी भाषा को इंस्टॉल कर लें। इस लेख में हमने हिंदी भाषा इंस्टॉल करने और उसे सेटअप करने की पूरी जानकारी दी है।

Q. लैपटॉप में हिंदी में कैसे लिखते हैं?

Ans- लैपटॉप में हिंदी में लिखना काफी आसान है। अगर आप MS Word में हिंदी में लिखना चाहते हैं तो आप Kruti Dev 016 फोंट के माध्यम से हिंदी में लिख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको हिंदी टाइपिंग चार्ट का भी इस्तेमाल करना होगा।

Q. हिंदी टाइपिंग में कैसे बनाएं?

Ans- इसके लिए आपको बस Shift+Alt बटन को एक साथ दबाना है। उदाहरण के लिए, यदि आप हिंदी में टाइप कर रहे हैं, तो आप Shift+Alt दबाकर कीबोर्ड को अंग्रेजी में बदल सकते हैं। वहीं अगर आप अंग्रेजी में टाइप कर रहे हैं तो आप Shift+Alt दबाकर हिंदी में टाइप करना शुरू कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि लैपटॉप में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको हिंदी भाषा में टाइप करने के कई सारे तरीके मिल पाए होंगे। 

आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी तरीके का इस्तेमाल करके अपने लैपटॉप में हिंदी भाषा में टाइपिंग कर सकते हैं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर। 

Share This Article
Leave a comment