लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं? | Laptop meaning in Hindi

admin
12 Min Read
लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं?

आज के समय में लगभग सभी लोग लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं और उस पर कार्य करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं? (Laptop Ko Hindi Me Kya Kahte Hai) हम सभी लोग ज्यादातर इस बात पर गौर करते हैं कि कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं या फिर कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?

लेकिन बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि लैपटॉप का हिंदी नाम क्या है? |laptop ka hindi naam kya hai तो आइए आज के इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करते हैं। इस लेख में हम लैपटॉप के हिंदी शब्द इसकी उत्पत्ति और लैपटॉप से संबंधित कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइये बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं? (laptop ko hindi mein kya kahate hain)

लैपटॉप को हिंदी में सुवाह्य संगणक कहा जाता है। इसके अलावा कई लोग इसे नोटबुक भी कहते हैं। इसके हिंदी अर्थ सुहाई संगणक में सुवाह्य का अर्थ है आसान और संगणक का अर्थ है, सभी गणना करने वाले कार्यों को करना।

यहां पर आसान से मतलब यह है कि लैपटॉप को कहीं भी ले जाना या लाना बहुत ही आसान होता है और इस पर हम किसी भी तरह की गणना से संबंधित कार्यों को कर सकते हैं।

कंप्यूटर के हिंदी अर्थ संगणक से ही इसका अर्थ संगणक रखा गया है।

लैपटॉप क्या होता है? (laptop kya hota hai in hindi)

लैपटॉप एक पोर्टेबल कंप्यूटर है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया और इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक स्क्रीन, कीबोर्ड, टचपैड/ माउस और बैटरी, प्रोसेसर और स्टोरेज जैसे कई चीजें शामिल होती हैं।

लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं?
Laptop Ko Hindi Me Kya Kahte Hai

यह काफी पतला और विभिन्न आकारों में आता है जिसमें हम कंप्यूटर से संबंधित किसी भी कार्यों को आसानी से कर सकते हैं।

लैपटॉप विभिन्न आकार आकृतियों और डिजाइन में आते हैं और उनमें Wifi Connectivity, Bluetooth और कैमरे जैसी कई विशेषताएं भी होती है।

लैपटॉप शब्द की उत्पत्ति

लैपटॉप शब्द का पहली बार उपयोग 1970 के समय में किया गया था जब कंप्यूटर बहुत ही छोटे और अधिक पोर्टेबल हो गए थे।

इन पोर्टेबलों कंप्यूटरों को डेक्सटॉप कंप्यूटरों से अलग करने के लिए बनाया गया है। हालांकि पोर्टेबल कंप्यूटर की अवधारणा का पता 1981 के दशक में लगाया जा सकता है, जब पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का अविष्कार किया गया था।

1971 में बनाए गए पहले कंप्यूटर को ओसबोर्न 1 का नाम दिया गया था और उसका वजन भी 25 पाउंड था। इसके अलावा पहला कमर्शियल सक्सेसफुल लैपटॉप IBM PC Convertible था, जिसे 1986 में लांच किया गया था। और पहली बार लैपटाप में इंटेल प्रोसेसर भी लाया गया था।

लैपटॉप के बारे में रोचक तथ्य

  • पहला लैपटॉप 1981 में एडम ओसबोर्न द्वारा आविष्कार किया गया था। इसे ओसबोर्न 1 कहा जाता था और इसकी कीमत 1,795 डॉलर थी।
  • दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप एसर स्विफ्ट 7 है, जो केवल 0.39 इंच मोटा है।
  • Built-in CD-ROM ड्राइव वाला पहला लैपटॉप Toshiba T3100 था, जिसे 1986 में रिलीज़ किया गया था।
  • लैपटॉप लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित होते हैं, जिन्हें पहली बार सोनी द्वारा 1991 में पेश किया गया था।

लैपटॉप में पाए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण घटक

लैपटॉप का हिंदी नाम और फुल फॉर्म जान लेने के बाद आइए इसमें पाए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण घटकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

एक लैपटॉप कई तरह के कॉम्पोनेंट से बना होता है जो कंप्यूटिंग शक्ति प्रदान करने के लिए एक साथ काम करते हैं। इसके प्रमुख घटक इस प्रकार हैं।

Processor

Processor कंप्यूटर के Brain को कहा जाता है और यह उन सभी घटनाओं और कार्यों को करता है जो एक कंप्यूटर को करने की आवश्यकता होती है। लैपटॉप के लिए सबसे लोकप्रिय प्रोसेसर Intel और AMD द्वारा बनाए गए हैं।

RAM

RAM जिसे हम Random Access Memory के रूप में भी जानते हैं एक टेंपरेरी स्टोरेज एरिया होता है जहां कंप्यूटर का डाटा स्टोर होता है। और इसे जल्दी से एक्सेस करने की आवश्यकता होती है।

एक लैपटॉप में जितना ज्यादा RAM होता है वह उतना ही अच्छा कार्य करती है।

Hard Disk Drive और Solid Test Drive

Hard Disk Drive स्टोरेज डिवाइस है जहां लैपटॉप अपने सभी डाटा को स्टोर करता है जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर और फाइलें शामिल होती है।

इसके अलावा Solid Test Drive भी एक नए प्रकार का स्टोरेज है, जो Hard Disk Drive स्टोरेज की तुलना में काफी ज्यादा अच्छा और तेजी से कार्य करता है।

Graphics Card

लैपटॉप की डिस्प्ले पर जो इमेज और वीडियो प्रस्तुत होते हैं उसे दिखाने के लिए ग्राफिक्स कार्ड ही काम आते हैं। गेमिंग और अन्य ग्राफिक्स जैसे कार्यों के लिए एक बेहतरीन ग्राफिक्स कार्ड होना लैपटॉप में आवश्यक है।

Display

डिस्प्ले लैपटॉप का आउटपुट डिवाइस है जो यूजर को वह सब कुछ दिखाता है जो कंप्यूटर पर टाइप किया जा रहा है या कंप्यूटर पर स्क्रीन में हो रहा है। लैपटॉप डिस्पले विभिन्न प्रकार के आकारों में आता है।

लैपटॉप इस्तेमाल करने के फायदे (laptop istemal karne ka fayda bataiye)

डेक्सटॉप कंप्यूटर की तुलना में लैपटॉप उपयोग करने के कई फायदे हैं जिसमें से कुछ महत्वपूर्ण लाभ इस प्रकार है –

  • लैपटॉप का उपयोग कहीं भी किया जा सकता है चाहे वह कॉफी शॉप, लाइब्रेरी हो या हवाई जहाज हो।
  • लैपटॉप काफी ज्यादा हल्के होते हैं और कंपैक्ट होते हैं जिससे कि इन्हें लाना और ले जाना आसान हो जाता है।
  • आजकल के लैपटॉप पहले से कहीं ज्यादा और पोर्टेबल हो गए हैं जिसके माध्यम से हम केवल इसे लैपटॉप की तरह ही नहीं बल्कि टेबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लैपटॉप में हमें कई घंटों की बैटरी बैकअप भी मिलती है जिसके माध्यम से हम कई घंटों तक लैपटॉप को बिना चार्ज किए चला सकते हैं यदि हमारे पास लैपटॉप को चार्ज करने की सुविधा ना हो तो।

लैपटॉप इस्तेमाल करने के नुकसान (laptop istemal karne ka nuksan bataiye)

जहां लैपटॉप के कई सारे फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण नुकसान इस प्रकार हैं –

  • लैपटॉप समान Specs वाले डेक्सटॉप कंप्यूटर की तुलना में काफी महंगे होते हैं। जिससे कि कई लोग लैपटॉप को afford नहीं कर पाते।
  • लैपटॉप डेस्कटॉप कंप्यूटर की तरह अपग्रेड नहीं किया जा सकता है और प्रोसेसर या ग्राफिक्स कार्ड जैसे कुछ Components Upgrade करने योग्य नहीं होते।
  • लैपटॉप बहुत ही ज्यादा Heat उत्पन्न करते हैं जिससे कई बार डिवाइस काफी जल्दी Damage हो जाता है और इसके परफॉर्मेंस पर भी काफी ज्यादा असर पड़ता है।
  • यदि लंबे समय तक लैपटॉप का उपयोग किया जाए तो इससे शारीरिक संबंधित समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं जैसे गर्दन या पीठ में दर्द।

डेस्कटॉप और लैपटॉप में अंतर (desktop and laptop me antar)

जहां हम लैपटॉप के हिंदी शब्द को जान रहे हैं तो आइए हम लैपटॉप और डेक्सटॉप के बीच की तुलना भी करते हैं और Desktop VS. Laptop को कुछ अंतर के माध्यम से समझते हैं।

पोर्टेबल

लैपटॉप पोर्टेबल होने के लिए डिजाइन किए गए हैं और इन्हें कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है इनके पास एक बैटरी बैकअप होता है जो उन्हें बिना Plug किए उपयोग करने की अनुमति देता है।

जबकि डेक्सटॉप दूसरी ओर एक ही जगह पर स्थिर होते हैं और इन्हें कहीं भी ले जा या नहीं जा सकता है और इसका उपयोग करने के लिए इन्हें Plugin करना बहुत ही आवश्यक है।

पावर

डेक्सटॉप आमतौर पर लैपटॉप की तुलना में ज्यादा पावरफुल होते हैं क्योंकि इनके Components काफी बड़े होते हैं और अधिक Heat को संभाल सकते हैं। यह डेक्सटॉप को उन कार्यों के लिए काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है जिनमें प्रोसेसिंग पावर की आवश्यकता होती है जैसे गेमिंग करना या वीडियो एडिटिंग करना।

हालांकि हाल के वर्षों में लैपटॉप भी काफी ज्यादा पावरफुल हो गए हैं लेकिन यह अभी भी डेक्सटॉप की तुलना में कम पावरफुल है। इनका इस्तेमाल ज्यादा समय तक करने से काफी ज्यादा नुकसान देखने को मिल सकता है।

कीमत

डेक्सटॉप आमतौर पर लैपटॉप की तुलना में सस्ते होते हैं क्योंकि इनके Components बड़े होते हैं जिनका निर्माण कम खर्च में किया जा सकता है।

हालांकि लैपटॉप अधिक सुविधाजनक होते हैं और इनकी Flaxibiltiy अच्छी होती है लेकिन यह डेक्सटॉप की तुलना में काफी महंगे होते हैं।

स्क्रीन साइज

डेक्सटॉप स्क्रीन साइज काफी बड़ी होती है जिससे कि इसका उपयोग काफी ज्यादा आराम दायक तरीके से किया जा सकता है।

इसके विपरीत लैपटॉप की स्क्रीन टेक्स्ट ऑफ से छोटी होती है और इसका Resolution भी डेक्सटॉप जितना High नहीं होता।

लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं? – FAQ’s

Q. लैपटॉप और कंप्यूटर किसके उदाहरण है?

Ans- लैपटॉप और कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण है।

Q. कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans- कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहा जाता है।

Q. लैपटॉप का फुल फॉर्म क्या है?

Ans- लैपटॉप का फुल फॉर्म लाइटवेट एनालिटिकल प्लेटफॉर्म विद टोटल ऑप्टिमाइज पावर है।

Q. लैपटॉप को हिंदी में क्या बोलता है?

Ans- लैपटॉप को हिंदी में सुवाह्य संगणक कहा जाता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि लैपटॉप को हिंदी में क्या कहते हैं? (laptop ko hindi mein kya bolate hain) उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको लैपटॉप के हिंदी नाम के बारे में सभी जानकारियां मिल पाए होंगे।

यदि आप लैपटॉप से संबंधित कुछ अन्य तरह की जानकारियां पाना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share This Article
Leave a comment