बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है?

Deepak
10 Min Read

बेसिक कंप्यूटर कोर्स – वर्तमान समय में कंप्यूटर कोर्स के क्षेत्र में काफी प्रगति हो रही है, जिसके चलते अनेक छात्रों के द्वारा कंप्यूटर से जुड़े कोर्स किए जा रहे हैं। अगर आपकी भी कंप्यूटर में रुचि है तथा आप कंप्यूटर से जुड़े कोर्स को करना चाहते हैं, और जानना चाहते हैं, कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है? तो आज के इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

इस लेख के माध्यम से हम कंप्यूटर कोर्स से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करेंगे और जानेंगे की कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है? तो आइए लेख को शुरू करते है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है

बेसिक कंप्यूटर कोर्स 2 महीने से लेकर 6 महीने तक का कोर्स होता है, लेकिन अगर हम अधिकतम समय की बात करें तो बेसिक कंप्यूटर कोर्स 1 साल तक का हो सकता है। 1 साल तक का कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए होता है, जिन्हें कंप्यूटर के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती है।

बाकी जिन विद्यार्थियों के पास कंप्यूटर से जुड़ी कुछ भी जानकारी होती है उनको बेसिक कंप्यूटर कोर्स का ज्ञान 6 से भी कम महीनों में दे दिया जाता है।

कंप्यूटर कोर्स नामसाल
CCC Computer Course ( Course On Computer Concept)3 महिना
DCA Computer Course ( Diploma In Computer Application)6 महीनों से 1 साल

कंप्यूटर कोर्स क्या है?

कंप्यूटर कोर्स जिसके अंतर्गत कंप्यूटर से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया जाता है। कंप्यूटर से संबंधित संपूर्ण कार्य को कंप्यूटर के कोर्स में बताया जाता है, इसके लिए वर्तमान समय में अलग-अलग प्रकार के कंप्यूटर कोर्स उपलब्ध है, कुछ बेसिक कंप्यूटर कोर्स हैं तथा कुछ एडवांस कंप्यूटर कोर्स है।

विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार कंप्यूटर कोर्स का चुनाव करके उसे कर सकता है। कंप्यूटर की पढ़ाई एक तरह से टेक्निकल पढ़ाई है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स एक ऐसा कोर्स होता है, जिसके अंतर्गत कंप्यूटर से जुड़ी सामान्य जानकारी प्रदान की जाती है, यानी कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स में कंप्यूटर से जुड़ी बेसिक जानकारी का नॉलेज होता है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी कंप्यूटर से परिचित हो जाता है, जिसके बाद वह कंप्यूटर के द्वारा होने वाले सामान्य कार्य को बड़ी आसानी से कर सकता है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं, कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स के अंतर्गत कंप्यूटर से जुड़ी बेसिक जानकारी प्रदान की जाती है, कंप्यूटर कोर्स में पढ़ाया जाता है, कि कंप्यूटर काम कैसे करता है कंप्यूटर का उपयोग कैसे करते है।

इसके अतिरिक्त कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर की जानकारी दी जाती है, विंडोज का बेसिक परिचय दिया जाता है, एमएस ऑफिस की जानकारी दी जाती है, प्रिंट और प्रिंटर की सामान्य जानकारी दी जाती है, इंटरनेट की बेसिक जानकारी दी जाती है।

इनके अलावा कंप्यूटर में उपलब्ध सभी सॉफ्टवेयर के बारे में बताया जाता है, तथा उनकी जानकारी प्रदान की जाती है। कंप्यूटर के पार्ट्स के बारे में बताया जाता है। कुछ इस प्रकार की जानकारी आपको कंप्यूटर के कोर्स में पढ़ने को मिलती है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स कौन कौन से है

नीचे आपको कुछ बेसिक कंप्यूटर कोर्स के बारे में बताया गया है, इन बेसिक कंप्यूटर कोर्स को अधिकतर विद्यार्थियों के द्वारा किया जाता है, इसलिए आप भी इन बेसिक कंप्यूटर कोर्स से जुड़ी जानकारी को जानने के बाद अपने लिए बेसिक कंप्यूटर कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। नीचे जो भी कंप्यूटर कोर्स आपको बताए गए हैं उन्हें आप दसवीं कक्षा के बाद कर सकते हैं।

CCC Computer Course ( Course On Computer Concept)

इस कोर्स का पूरा नाम Course On Computer Concept हैं। इस कोर्स के अंतर्गत सभी बेसिक जानकारी प्रदान की जाती है, साथ ही कंप्यूटर के सभी फीचर्स को इस्तेमाल करने की संपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाती है।

इस कोर्स को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के राष्ट्रीय संस्थान के द्वारा चलाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वाइंट और कंप्यूटर का इंट्रोडक्शन इनसे जुड़ी जानकारियों को जानने के साथ ही अन्य प्रकार की जानकारियां को और जान जाता है।

DCA Computer Course ( Diploma In Computer Application)

DCA का फुल फॉर्म Diploma In Computer Application हैं, जो कि एक प्रकार का डिप्लोमा कोर्स है। इस कोर्स में कंप्यूटर से जुड़ी अनेक सारी चीजों के बारे में बताया जाता है। जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम, एमएस ऑफिस, तथा इंटरनेट जैसे और भी अनेक सारे विषय शामिल है।

इस कोर्स को करने में लगने वाला समय 6 महीने से 1 साल तक का है। इस कोर्स की फीस ₹5000 से लेकर ₹25000 तक होती है। इस कोर्स को करने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री, जैसी नौकरियां मिलती है।

इन कोर्स के अतिरिक्त वर्तमान समय में और भी अनेक सारे कोर्स मौजूद है जो कि कंप्यूटर से जुड़े हुए हैं, तो आप अपने मन पसंदीदा किसी भी कोर्स का चुनाव करके उन्हें कर सकते हैं।

कंप्यूटर के कोर्स को करने के फायदे

कंप्यूटर कोर्स करने के अनेक फायदे हैं, और बिना कंप्यूटर कोर्स को किए शायद ही कोई व्यक्ति तुरंत कंप्यूटर का उपयोग कर सके। नीचे कंप्यूटर के फायदों को बताया गया है जिन्हें जानने के बाद आपको पता चल जाएगा कि कंप्यूटर का कोर्स आपके लिए किस प्रकार फायदेमंद साबित हो सकता है:-

  • वर्तमान समय में कंप्यूटर का उपयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है जिसके चलते आप कंप्यूटर का बेसिक कोर्स करके अपनी सेवाएं नागरिकों को प्रदान कर सकते हैं। या कहीं पर जॉब प्राप्त कर सकते हैं।
  • कोई भी विद्यार्थी कंप्यूटर के बेसिक कोर्स को करने के बाद कंप्यूटर से जुड़े एडवांस कोर्स को कर सकता है जिसके चलते वह टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना एक अच्छा करियर बना सकता है।
  • Technology बढ़ने के कारण अनेक सारे कंप्यूटर ऑपरेटर की आवश्यकता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है इसलिए आप अपना करियर बनाने के लिए वर्तमान समय में कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं।
  • कंप्यूटर से जुड़े कार्य को करने वाले व्यक्ति को समाज में एक अच्छा दर्जा दिया जाता है क्योंकि उसके पास कंप्यूटर से जुड़ा हुआ ज्ञान होता है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स सब्जेक्ट

  • Operating system
  • Internet
  • MS Word
  • MS Power Point
  • MS Excel
  • Typing

इन सब्जेक्ट से जुड़ी विस्तार पूर्वक जानकारी आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स से हासिल हो जाती है, जिसके बाद आप बड़ी आसानी से इनका उपयोग अपनी आवश्यकता अनुसार कर पाते हैं।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स की फीस कितनी होती है।

एक ऐसा बेसिक कंप्यूटर कोर्स जो कि 4 महीने से लेकर 1 वर्ष तक का है उसकी फीस ₹5000 से लेकर ₹15000 के बीच में होती है। वर्तमान समय में अनेक सारे ऐसे संस्थान मौजूद है जोकि बेसिक कंप्यूटर कोर्स सिखाते हैं तो उनके द्वारा आप उचित राशि पर बेसिक कंप्यूटर कोर्स सीख सकते हैं।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स प्रश्नोत्तरी FAQs

Q1. 1 साल का कंप्यूटर कोर्स कौनसा है?

Ans- ADCA कंप्यूटर कोर्स 1 साल का कोर्स है।

Q2. बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है?

Ans. बेसिक कंप्यूटर कोर्स 3 महीने से लेकर 6 महीने तक का होता है। तथा वही अधिकतम 1 साल तक का होता है

Q3. क्या बेसिक कंप्यूटर कोर्स करने के बाद हम कंप्यूटर से जुड़े एडवांस कोर्स कर सकेंगे?

Ans- जी हां आप बेसिक कंप्यूटर कोर्स को करने के बाद कंप्यूटर के एडवांस कोर्स को भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने जाना की बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने महीने का होता है? साथ ही हमने Basic Computer Course से जुड़ी अन्य जानकारियों को बारे में भी जानकारी प्राप्त की है। हम उम्मीद करते हैं, कि अब आपको Basic Computer Course से जुड़े हर सवाल का जवाब मिल चुके होंगे।

यदि आप इस प्रकार कुछ अन्य courses से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share This Article
Leave a comment