कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?

Deepak
6 Min Read

आज के समय में इस डिजिटल युग में हमारे आसपास हजारों की संख्या में कंप्यूटर का प्रयोग हो रहा है। वर्तमान समय में हर प्रकार के कार्य को करने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपकरण कंप्यूटर की माना जाता है और सर्वप्रथम किसी भी कार्य करने के लिए कंप्यूटर डिवाइस का ही चयन किया जाता है। कंप्यूटर का प्रयोग करने वाले लोगों के दिमाग में कंप्यूटर की परिभाषा को लेकर कई सवाल पैदा होते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कंप्यूटर की परिभाषा क्या होती है। इसके बारे में डिटेल में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?

कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। जो किसी भी प्रकार के डाटा को कैलकुलेट करके उस डाटा को रिजल्ट के तौर पर प्रदर्शित करने का काम करने के साथ-साथ उस डाटा को स्टोर करके भी रखा जाता है। इस प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंप्यूटर नाम दिया गया है।

वर्तमान में जिस इलेक्ट्रॉनिक मशीन यानी कि कंप्यूटर का हम प्रयोग कर रहे हैं। यह कंप्यूटर मनुष्य के द्वारा ही बनाया गया है। और इस कंप्यूटर को उपयोगकर्ता के द्वारा जो निर्देश दिए जाते हैं। उस निर्देश के आधार पर यह कंप्यूटर आउटपुट के तौर पर रिजल्ट मॉनिटर के जरिए आपके सामने पेश करता है। कंप्यूटर का इस्तेमाल एक गणना करने वाली मशीन के तौर पर सन 1640 से शुरू हुआ था। लेकिन उस टाइम कंप्यूटर का प्रयोग सिर्फ गणना के तौर पर ही हुआ था। एक संपूर्ण कंप्यूटर का निर्माण उस टाइम नहीं हुआ था। धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बढ़ती गई और कंप्यूटर का आविष्कार हुआ।

कंप्यूटर की परिभाषा दूसरे शब्दों में

कंप्यूटर एक बिजली से चलने वाला यंत्र है। जो मनुष्य के द्वारा दिए गए निर्देश एवं डाटा को प्रोसेस करके रिजल्ट को स्टार्ट करता है और मनुष्य के सामने प्रस्तुत करता है।

यदि कोई मनुष्य किसी भी प्रकार की गतिविधि कंप्यूटर के दौरान करता है। तो उसे एक कंप्यूटर इनपुट कमांड समझकर उस डाटा को प्रोसेस करके आगे आउटपुट के तौर पर रिजल्ट को प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़े –

कंप्यूटर एक सामान्य मशीन है। जिसका प्रयोग आमतौर पर जटिल घटनाओं को सॉल्व करने तथा डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। वर्तमान समय में कंप्यूटर का प्रयोग इंटरनेट के जरिए भी अनेक प्रकार के कार्यों में किया जा रहा है।

कंप्यूटर की विशेषताएं

मनुष्य के जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्योंकि कंप्यूटर कई विशेष मुख्य गुणों की वजह से मनुष्य के लिए एक जरूरी यंत्र बन गया है। कंप्यूटर की कुछ विशेषताएं नीचे कुछ इस प्रकार से दी गई हैं:-

1. मनुष्य जिस कैलकुलेशन या गणना को करने में घंटों समय लगाता है। उस कार्य को करने में कंप्यूटर कुछ सेकेंड का समय लगाता है। अतः कंप्यूटर स्पीड की वजह से मनुष्य के लिए उपयोगी यंत्र बन गया है।

2. मनुष्य एक निश्चित समय तक ही बिना थके काम कर सकता है। लेकिन कंप्यूटर लंबे समय तक बिना थके काम कर सकता है। यानी कि कंप्यूटर पर बैठे-बैठे आप थक जाएंगे लेकिन कंप्यूटर नहीं सकेगा इसी वजह से कंप्यूटर का प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

3. कंप्यूटर की स्टोरेज कैपेसिटी बहुत अधिक होती है। जो मनुष्य के दिमाग से कई गुना अधिक है और यह फाइल को आसानी से लंबे समय तक स्टोर करके रख सकता है।

4. कंप्यूटर हर प्रकार के आउटपुट को तुरंत प्रदर्शित करता है।

5. कंप्यूटर में एक साथ आप बहुत सारे कार्य को संपन्न कर सकते हैं। आप अलग-अलग का प्रयोग करके कंप्यूटर पर जितना काम एक साथ करना चाहे उतना काम कर सकते हैं। बहुत सारे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल एक साथ कंप्यूटर के जरिए किया जा सकता है।

कंप्यूटर की परिभाषा क्या है? FAQ

Q. भारत में पहला कंप्यूटर किसने बनाया था?

भारत में पहला कंप्यूटर Tata Institute of Fundamental Research के द्वारा बनाया गया था।

Q. कंप्यूटर की सर्वप्रथम खोज कौन से देश में हुई थी?

विश्व में यदि कंप्यूटर की खोज करने वाला सबसे पहला देश के बारे में देखा जाए तो सबसे पहले कंप्यूटर की खोज ब्रिटेन में हुई थी।

Q.   दुनिया का सबसे बड़ा कंप्यूटर कौन सा है?

साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा कंप्यूटर फुगाकू, माउंट फ़ूजी हैं।

निष्कर्ष

देशभर में कंप्यूटर का प्रयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज की आधुनिक टेक्नोलॉजी पूरी तरह से कंप्यूटर के भरोसे पर हो गई है। कंप्यूटर की परिभाषा क्या होती है। इसके बारे में आज के आर्टिकल के जरिए हमने आप तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई है। हमें उम्मीद है, कि हमारी जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Share This Article
Leave a comment