बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है? | Basic Computer Course Kya Hai

admin
8 Min Read

आजकल हम हमारे आसपास हर जगह कंप्यूटर को देखते हैं। स्कूल कॉलेज या अन्य कोई निजी संस्थान जहां पर कंप्यूटर का प्रयोग अवश्य किया जा रहा है। हर जगह कंप्यूटर का प्रयोग करके ही कंप्यूटर के माध्यम से कई सारे कार्य किए जा रहे हैं। कंप्यूटर के बिना आज के समय में कई सारे काम को मैनुअल तरीके से कर पाना नामुमकिन हो गया है। हर व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में जानकारी होना जरूरी है। बेसिक कंप्यूटर क्या होता है बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या होता है। इसके बारे में आज के आर्टिकल में हम आपको डिटेल में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

बेसिक कंप्यूटर क्या है?

आमतौर पर हम अपने आसपास जो कंप्यूटर सिस्टम देख रहे हैं। वह बेसिक कंप्यूटर होते हैं उन कंप्यूटर की मदद से एक उपयोगकर्ता कंप्यूटर का उपयोग करते हुए कई प्रकार के कार्यों को संपन्न करता है। बेसिक कंप्यूटर जिनको दूसरे शब्दों में सिंगल यूजर कंप्यूटर भी कहते हैं। बेसिक कंप्यूटर की मदद से आज के समय में बहुत सारे कार्य को संपन्न किया जा रहा है। बेसिक कंप्यूटर जिसमें कंप्यूटर के सभी भाग शामिल होते हैं। जैसे मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड, माउस उन सभी से मिलकर एक बेसिक कंप्यूटर का निर्माण होता है।

बेसिक कंप्यूटर में क्या क्या सिखाया जाता है? | computer ka basic knowledge

बेसिक कंप्यूटर के कई प्रकार के कोर्स भी उपलब्ध है। यानी कि कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज के लिए करवाए जाने वाले कोर्स को बेसिक कंप्यूटर कोर्स कहा जाता है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या होता है?

जब कोई भी विद्यार्थी बेसिक कंप्यूटर कोर्स करने के लिए इंस्टिट्यूट जाता है या अपने नजदीकी कंप्यूटर क्लासेस में ज्वाइन होता है। तो उसके पश्चात बेसिक कंप्यूटर कोर्स के दौरान उसे कई प्रकार की जानकारी सीखने को मिलती है। जिसमें नीचे निम्न रूप से डिटेल में बताया गया है:-

कंप्यूटर का परिचय

सर्वप्रथम बेसिक कंप्यूटर कोर्स में विद्यार्थियों को कंप्यूटर के बारे में बेसिक नॉलेज कंप्यूटर को ऑन कैसे करें कंप्यूटर को ऑफ कैसे करें इन सभी चीजों के बारे में बेसिक नॉलेज दिया जाता है। साथ-साथ कंप्यूटर में डाटा किस प्रकार से इनपुट होता है और कौन से डिवाइस की मदद से कंप्यूटर का डाटा आउटपुट होता है। इनपुट और आउटपुट डिवाइस के बारे में भी विद्यार्थी को जानकारी दी जाती है। साथ ही साथ बेसिक कंप्यूटर के परिचय के दौरान हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर के बारे में भी बताया जाता है।

विंडोज़ का बेसिक परिचय

बिना ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर नहीं चल पाता है। इसलिए जब आप कंप्यूटर कोर्स करने के लिए जाते हैं, तो बेसिक कंप्यूटर कोर्स के दौरान आपको ऑपरेटिंग सिस्टम यानी कि कंप्यूटर की विंडोज के बारे में भी आपको जानकारी दी जाती है। विंडोज को कैसे इनस्टॉल किया जाता है और कैसे विंडोस को अनइंस्टॉल किया जाता है।

  • किसी भी फाइल या एप्लिकेशन का डेस्कटॉप पर शॉर्टकट कैसे बनाएं।
  • कंप्यूटर में नई फाइल या फोल्डर कैसे बनाये।
  • आपको पेन ड्राइव या कंप्यूटर से कॉपी करने या कॉपी करने के बाद पेस्ट करने के बारे में भी बताया जाता है।
  • फ़ाइलें खोजना, डेस्कटॉप वॉलपेपर बदलना और टास्कबार के बारे में बताया जाता है।
  • विंडोज एक्सप्लोरर के बारे में भी बताया जाता है।

MS Office के बारे में सामान्य जानकारी

माइक्रोसॉफ्ट जो आज के समय में दुनिया का सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर माना जा रहा है। हर प्रकार के ऑफिस कार्य में माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर का प्रयोग होता है। हर प्रकार की सीट या किसी भी प्रकार के डाटा को मेंटेन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ms-excel का प्रयोग किया जाता है। माइक्रोसॉफ्ट बहुत बड़ा सॉफ्टवेयर है और हर कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस रहता है। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के कई अलग-अलग सॉफ्टवेयर है, जो कुछ इस प्रकार से है:-

  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
  • माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट

कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्टिविटी की बेसिक जानकारी

  • आज के युवा कंप्यूटर का प्रयोग किए बिना रह सकते हैं। लेकिन इंटरनेट का प्रयोग किए बिना नहीं रह सकते हैं।
  • कंप्यूटर के साथ-साथ इंटरनेट का इस्तेमाल भी आज के समय में जरूरी हो गया है।
  • इंटरनेट को आप कंप्यूटर के साथ दो तरीकों से कनेक्ट कर सकते हैं।
  • पहला बोर्ड बैंड या वाईफाई की मदद से डायरेक्ट कंप्यूटर को वाई-फाई के जरिए कनेक्ट करें।
  • दूसरा इथरनेट केबल के जरिए भी आप इंटरनेट कनेक्टिविटी अपने कंप्यूटर में इनेबल कर सकते हैं।

ऑफिस कार्यों में हमेशा इथरनेट केबल का प्रयोग ही किया जाता है क्योंकि इसका प्रयोग करने से इंटरनेट कनेक्टिविटी में कोई भी प्रकार की त्रुटि आने के चांस कम होते हैं और आसानी से इंटरनेट का प्रयोग किया जा सकता है।

बेसिक कंप्यूटर क्या है – FAQ

कंप्यूटर के कितने प्रकार होते हैं?

कंप्यूटर के मुख्य रूप से चार प्रकार माइक्रो कंप्यूटर, मिनी कंप्यूटर मेनफ्रेम कंप्यूटर और सुपरकंप्यूटर है।

क्या बिना लाइसेंस माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस उपयोग किया जा सकता है?

बिना लाइसेंस माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का उपयोग नहीं किया जा सकता है। अगर यदि बिना लाइसेंस माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का यूज करेंगे तो कई प्रकार की त्रुटियां आने की संभावना भी रहती है।

कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस कौन से होते हैं?

कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस कीबोर्ड, माउस और माइक्रोफोन होते हैं जो कंप्यूटर को कमांड देते हैं।

भारत में पहला कंप्यूटर कब और कहां आया था?

भारत में पहला कंप्यूटर 1952 में कोलकाता में आया था।

बेसिक कंप्यूटर में क्या-क्या सिखाया जाता है

बेसिक कंप्यूटर में MS Office, Photoshop, Mx Excel, Ms paint और भी बेसिक कंप्यूटर के application को सिखाया जाता है।

निष्कर्ष

आज के समय में देश दुनिया भर में कंप्यूटर और इंटरनेट का प्रयोग हो रहा है। कंप्यूटर के इस दौर में कई लोगों को बेसिक कंप्यूटर के बारे में भी नॉलेज नहीं है (basic computer kya hai in hindi)। आज के आर्टिकल में हमने आपको वैसे कंप्यूटर क्या होता है और बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या होता है। इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है हमें आशा है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि किसी व्यक्ति को हमारे इस आर्टिकल से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल है, तो वह हमें कमेंट के माध्यम से बता सकता है।

Share This Article
Leave a comment