भारत में खेल दिवस कब मनाया जाता है?

admin
7 Min Read

राष्ट्रीय खेल दिवस देश के खेलो की परंपराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाने वाला एक सार्वजनिक समारोह होता है। खेल दिवस हर देश मे मनाया जाता है जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के लोग तमाम तरह के खेलों में भाग लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि हमारे भारत में खेल दिवस कब मनाया जाता है?

यदि नहीं, तो आप इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? (bharat mein rashtriya khel diwas kab manaya jata hai) खेल दिवस से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी के लिए आप इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

खेल दिवस कब मनाया जाता है?

भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? | sports day kab manaya jata hai

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन 1928,1932 और 1936 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक भारत के नाम करने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन पर उन को श्रधांजलि देने के लिए समर्पित किया गया है।

भारत में खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन का प्रतीक है। उन्होंने अपने करियर में 400 से भी अधिक गोल किए हैं। सन 1928,1932 और 1936 में उन्होंने हॉकी में स्वर्ण पदक भारत के नाम किए थे।

मेजर ध्यानचंद विश्व में पहले ऐसे हॉकी खिलाड़ी है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी क्षेत्र पर अपनी मुहर लगाई है। यह हॉकी क्षेत्र मे विश्व और भारतीय हॉकी में एक महान हस्ती है। उनके लिए एक प्रसिद्ध स्मारक मेजर ध्यानचंद पुरस्कार भी समर्पित किया गया है।

यह पुरस्कार भारत में खेलों में जीवन भर प्राप्त की गयी उपलब्धियों की दिए जाने वाला सबसे ऊंचा पुरस्कार है। इसीलिए उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

इस दिन राष्ट्रपति के द्वारा राजीव गांधी खेल रतन, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार देकर nominated लोगों को सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य

यह दिन खासकर खेल नायकों और चैंपियन्स को समर्पित होता है जिन्होंने देश को गौरवान्वित करने की दिशा में अहम योगदान और समर्पण किया है। उन्हे इस दिन सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में खेल के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। साथ ही लोगों में इस बात की जागरूकता पैदा करना भी है कि खेल अथवा शारीरिक व्यायाम हमारे  दैनिक जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।

भारत सरकार राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और सेमिनार आदि का आयोजन भी समय-समय पर करती रहती है।

मेजर ध्यानचंद से जुड़ी कुछ जानकारी –

  • मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है उन्होंने अपने करियर में 400 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय goal किए हैं और  लगभग 1000 goal अपने पूरे करियर में किए हैं।
  • मेजर ध्यांचंद् का जन्म प्रयागराज में 29 अगस्त 1905 को हुआ था।
  • इन्होंने ओलंपिक खेलों में सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी की भूमिका निभाते हुए 1928, 1932 और 1936 में स्वर्ण पदक भारत के नाम किए थे।
  • वह पहले ऐसे भारतीय विदेशी सेना टीम के सदस्य थे जिन्होंने न्यूजीलैंड का दौरा किया था।
  • ऐसे महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत सरकार ने 2012  मे उनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला किया।
  • उन्हे पदम भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

खेल दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कार

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार एथलीट को दिए जाते हैं। यह एथलीट को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं जो निम्न प्रकार से है:-

  • खिलाडियों के लिए सबसे ऊंचा खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रतन होता है जिसे आमतौर पर एक ओलंपिक वर्ष में olympic पदक विजेता को दिया जाता है।
  • इसके अलावा अर्जुन पुरस्कार एथलीटों की season की achivments को पहचान दिलाता है।
  • इसी तरह से द्रोणाचार्य पुरस्कार देश के सर्वश्रेष्ठ coach को दिया जाता है। इनमें विदेशी कोच भी शामिल होते हैं जिन्होंने भारत में खेल के विकास में बढ़ावा दिया हो।
  • ध्यानचंद पुरस्कार अपने क्षेत्र में एक athelit के आजीवन योगदान को पहचान दिलाता है।
  • ध्यानचंद पुरस्कार सबसे पहली बार शहराज बिराजदार को मुक्केबाजी के लिए, अशोक दीवान को हॉकी के लिए और अपर्णा घोष को बॉस्केटबॉल के लिए दिया गया था।

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? (rashtriya khel divas kab manaya jata hai)

हर वर्ष 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है (bharat mein khel divas kab manaya jata hai)। संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन 2014 में 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर घोषित किया और दुनिया के सब देशों ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे मनाने का संकल्प लिया है।

खेल दिवस से सम्बंधित FAQ’s

राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाता है।

हॉकी का जादूगर किसे कहा जाता है?

हॉकी का जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को कहा जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत कब हुई?

राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत 2012 में की गई थी।

राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाते हैं?

राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तों, आपने इस लेख के माध्यम से जाना है कि खेल दिवस कब मनाया जाता है? (bharat me sport day kab manaya jata hai) यदि यह जानकारी आपको पसंद आई है तो इस सामान्य ज्ञान को आप अपने जानकार लोगो और अन्य एग्जाम की तैयारी कर रहे दोस्तों के साथ भी जरूर साझा करें।

इसी प्रकार की और जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज के साथ जुड़े रहें। अगर ऊपर दिए गए लेख से संबंधित आप कोई भी प्रश्न हम से पूछना चाहते हैं या हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट सेक्शन में comment करके जरूर बताएं।

Share This Article
Leave a comment