Soft Copy और Hard Copy क्या है और इसमें क्या अंतर होता है?

Deepak
7 Min Read
Soft copy और hard copy क्या है?

दोस्तों, soft copy और hard copy कंप्यूटर के अंतर्गत प्रयोग किए जाने वाले शब्द है और computer इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति अक्सर hard copy और soft copy इन दोनों शब्दों का बहुत अधिक प्रयोग करते है और आपने भी जरूर इनके बारे में सुना होगा। पर क्या आप जानते है कि soft copy और hard copy क्या है?

यदि नहीं, तो आप इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें, क्योंकि अगर आप कंप्यूटर सीख रहे हैं या फिर अपनी नॉलेज के लिए जानना चाहते हैं कि soft copy और hard copy क्या है तो इससे संबंधित पूरी जानकारी आप इस लेख के माध्यम जानेंगे। तो चलिए लेख को शुरू करते हैं-

Soft copy और hard copy क्या है?

आईये, soft copy और hard copy को विस्तार से समझे:-

Soft copy क्या है?

सॉफ्ट कॉपी वह होती है जिसका प्रिंट नहीं निकाला होता है। सॉफ्ट कॉपी को केवल आंखों से देखा जा सकता है, इसे छुआ नहीं जा सकता। जैसे mail पर प्राप्त हुआ कोई document soft copy कहलाता है। इसके अलावा पेन ड्राइव में सेव की गई फाइल्स भी सॉफ्ट कॉपी होती है।

साधारण शब्दों में समझे तो, इंटरनेट के माध्यम से भेजा गई docs फाइल को soft copy कहा जाता है। Soft copy को virtual file भी कहते हैं।

अगर आपको किसी भी डॉक्यूमेंट फाइल को डाउनलोड या अपलोड कर रहे हैं तो उसे सॉफ्ट कॉपी कहते हैं। Soft copy आपकी word, excel, jpg, powerpoint इत्यादि फाइल हो सकती है। इन्हें केवल लैपटॉप या कंप्यूटर या फिर मोबाइल के display पर देखा जा सकता है। इन्हे स्पर्श नहीं किया जा सकता।

Hard copy क्या है?

यदि आप किसी डॉक्यूमेंट फाइल की कॉपी का printout निकाल कर देते हैं तो वह कॉपी hard copy कहलाती है। हार्ड कॉपी को आंखों से तो देख ही सकते हैं, साथ ही इसे हाथों से भी छु सकते हैं।

जैसे कोई विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए जब किसी educational website से एडमिट कार्ड डाउनलोड करता है और वह स्क्रीन पर दिखता है तो वह एक सॉफ्ट कॉपी के रूप में होता है, परंतु जब वह इस एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लेता है तो वह हार्ड कॉपी में बदल जाता है।

Soft copy और hard copy का उदाहरण

मान लीजिये, आपने कंप्यूटर पर ms word में कोई letter तैयार किया है। आप आपको ms word पर तैयार किया गया letter किसी व्यक्ति को send करना है।

soft copy aur hard copy mein kya antar hai

इसके लिए या तो आप इस लेटर की कॉपी पेन ड्राइव में दे सकते है या फिर उसे मेल के जरिए भेज सकते हैं। इस प्रकार से आपने ऐसी फाइल उस व्यक्ति को होती है जिसे छुआ नहीं जा सकता। आपने बिना प्रिंट किए इस फाइल की कॉपी सामने वाले व्यक्ति को दी है इस फाइल को सॉफ्ट कॉपी कहा जाता है।

सॉफ्ट कॉपी का एक सरल उदाहरण मेल पर भेजा गया कोई भी docs है। जब भी आप किसी डॉक्यूमेंट को मेल पर भेजते हैं तो वह सॉफ्ट कॉपी कहलाता है।

इसके विपरीत, आपने जो letter तैयार किया है उसका print out निकाल कर दूसरे व्यक्ति को देते हैं तो वह आप उस letter की हार्ड कॉपी सामने वाले व्यक्ति को दे रहे हैं अर्थात वह व्यक्ति इस डॉक्यूमेंट को छू सकता हैं। यह copy hard copy कहलाती है।

Soft copy और hard copy मे अंतर

 Soft copyHard copy
Soft copy शारीरिक रूप से मौजूद नहीं होती है।Hard copy जानकारी की एक भौतिक प्रतिलिपि होती है।
Soft copy का अधिकतर प्रयोग निजी उद्देश्यों के लिए किया जाता है।Hard copy का अधिकतर उपयोग official जानकारी के लिए किया जाता है।
Soft copy बनाना सस्ता है।Hard copy बनाना महंगा है।
सॉफ्ट कॉपी कंप्यूटर की hard drive पर टाइप किया गया एक data होता है।Hard copy कागज पर मुद्रित एक data होता है।
Soft copy को hard copy में बदला जा सकता है।Hard copy को soft copy में नहीं बदला जा सकता।
इसे डिजिटल, इंटरनेट इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से भेजा जा सकता है।इसे हाथों हाथ या पोस्ट इत्यादि के माध्यम से भेजा जा सकता है।
Soft copy बिना device के नहीं पढ़ी जा सकती।Hard copy को किसी भी प्रकार के device की आवश्यकता नहीं होती है।
सॉफ्ट कॉपी को store करना आसान है।Hard copy को store करना मुश्किल होता है।
सॉफ्ट कॉपी का कोई वजन नहीं होता।हार्ड कॉपी का वजन होता है।

Q.1 soft copy क्या है?

Ans. ऐसा document जिसे बिना छुए किसी व्यक्ति से mail के द्वारा या pendrive आदि के द्वारा share किया जा सकता है उसे soft copy कहते हैं।

Q.2 Hard copy क्या है?

Ans.  जिस doc की file की copy को हम छु सकते हैं उसे hard copy कहते हैं।

Q.3  hard copy और soft copy मे क्या अंतर है?

Ans. Soft copy और hard copy मे अंतर जानने के लिए ऊपर दिये गए लेख को पढ़े।

निष्कर्ष

दोस्तों, इस लेख के माध्यम से आपने जाना कि soft copy और hard copy क्या है (what is the difference between a soft copy and hard copy in hindi)। हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share करें।

इसी प्रकार के विषयों से जुड़ी जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज के साथ जरूर जुड़े रहे। अगर आप किसी खास विषय पर जानकारी चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल आप हम से पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है।

Share This Article
Leave a comment