हार्डवेयर क्या होता है? | Hardware kya hota hai in Hindi

admin
10 Min Read

वर्तमान समय में मनुष्य कंप्यूटर सिस्टम का प्रयोग अपने जीवन में अवश्य करता है। कंप्यूटर का प्रयोग करते समय आप कंप्यूटर के अलग-अलग भागों को देखते हैं। उन्हें कंप्यूटर हार्डवेयर कहा जाता है। कंप्यूटर जो कि अलग-अलग भागों की मदद से मिलकर बनता है। यदि कंप्यूटर में हार्डवेयर नहीं हो तो कंप्यूटर का कोई अस्तित्व नहीं होता है। आज के आर्टिकल में हम आपको कंप्यूटर हार्डवेयर क्या होता है? (computer hardware ki jankari hindi me) इसके बारे में डिटेल में जानकारी देने का प्रयास कर रहे हो।

हार्डवेयर क्या है? (What is Hardware in Hindi?)

कंप्यूटर की ऐसे भाग जिन्हें हम अपनी आंखों से देख सकते हैं और हाथ से छू सकते हैं। उन्हें हार्डवेयर कहा जाता है दूसरी भाषा में यदि बात करें तो कंप्यूटर के फिजिकल पाठ को हार्डवेयर कहां जाता है। उदाहरण के तौर पर कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, प्रिंटर और मदरबोर्ड इन सभी भागों को हार्डवेयर की श्रेणी में रखा गया है।

सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की परिभाषा | what is hardware in computer in hindi

हार्डवेयर एक सामूहिक शब्द होता है। जिसका उपयोग कंप्यूटर के सभी पार्ट को वर्णित करने के लिए किया जाता है। हार्डवेयर को आमतौर पर किसी भी कमांड को इनपुट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। जब हार्डवेयर की मदद से किसी कमांड को इनपुट किया जाता है। तो सिस्टम के द्वारा डाटा को प्रोसेस करके सॉफ्टवेयर के द्वारा निर्देश मॉनिटर के जरिए पुनः आउटपुट के रूप में दिखाए जाते हैं।

हार्डवेयर के बिना कंप्यूटर का कोई अस्तित्व नहीं होता है। कंप्यूटर को पूरा करने के लिए हार्डवेयर बहुत ही ज्यादा जरूरी है कंप्यूटर की मॉनिटर जिसके जरिए हम हर प्रकार के रिजल्ट को देख सकते हैं और पढ़ सकते हैं वह भी कंप्यूटर का हार्डवेयर ही है।

कंप्यूटर हार्डवेयर के प्रकार (computer hardware kitne prakar ke hote hain)

कंप्यूटर में लगे हार्डवेयर को अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया है। कंप्यूटर हार्डवेयर के कितने प्रकार हैं। इसके बारे में नीचे विशेष जानकारी दी गई है-

Internal Hardware

कंप्यूटर के अंदर लगे हुए कंप्यूटर के महत्वपूर्ण पाठ जिन्हें हम आसानी से देख सकते हैं। उन्हें कंप्यूटर के आंतरिक घटक भी कहते हैं। इन आंतरिक घटक को कंप्यूटर इंटरनल हार्डवेयर के नाम से भी पहचाना जाता है। कंप्यूटर के आंतरिक हार्डवेयर कौन-कौन से हैं। उसकी सूची नीचे कुछ इस प्रकार से दी गई है-

  • Central Processing Unit (CPU)
  • Motherboard
  • RAM (Random Access Memory)
  • ROM (Read Only Memory)
  • Hard Drive
  • PSU (Power Supply Unit)
  • NIC (Network Card)
  • Heat Sink (Fan)
  • Graphics Card

External Hardware

कंप्यूटर की बाहरी हार्डवेयर जिन्हें हम कंप्यूटर के किसी भी पार्ट को ओपन किए बिना ही वहां से देख सकते हैं। यहां कंप्यूटर के एक दूसरे भागों से जुड़ा हुआ हार्डवेयर नजर आता है। उन्हें कंप्यूटर के बाहरी हार्डवेयर कहा जाता है। कंप्यूटर के एक्सटर्नल हार्डवेयर की सूची कुछ इस प्रकार से दी गई है-

  • Monitor
  • Mouse
  • Keyboard
  • Printer
  • Scanner
  • Speaker
  • UPS (Uninterruptible Power Supply)

कंप्यूटर हार्डवेयर की अलग-अलग श्रेणियां

कंप्यूटर हार्डवेयर को अलग-अलग काम के आधार पर अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है। कंप्यूटर में बहुत सारे हार्डवेयर लगे होते हैं। जो अपने अपने काम करते हैं कंप्यूटर हार्डवेयर के काम के आधार पर निर्धारित श्रेणियां कुछ इस प्रकार से है-

what is computer hardware in hindi
हार्डवेयर कितने प्रकार के होते हैं? | computer hardware kise kahate hain

इनपुट डिवाइस

इनपुट डिवाइस के तौर पर कंप्यूटर को इनपुट डाटा देने का काम करने वाले डिवाइस होते हैं। उदाहरण के तौर पर कीबोर्ड जो इनपुट कमांड को प्रोसेस करने में मुख्य रूप से अपनी भूमिका निभाता है। साथ ही साथ माउस भी कंप्यूटर को इनपुट कमांड देता है। यह दोनों हार्डवेयर कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस की श्रेणी में आते हैं। इसके अंदर और माइक्रोफोन भी कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस की श्रेणी में ही आते हैं।

आउटपुट डिवाइस (Output Device)

जब इनपुट डिवाइस की मदद से कंप्यूटर को कमांड दी जाती है। तो उसके पश्चात कंप्यूटर के माध्यम से डाटा को प्रोसेस करके आउटपुट के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर उपलब्ध कराया जाता है। उसे कंप्यूटर का आउटपुट डिवाइस कहते हैं। और जिसे हम सामान्य भाषा में कंप्यूटर का मॉनिटर भी कहते हैं। मॉनिटर के साथ साथ कंप्यूटर के आउटपुट डिवाइस किस श्रेणी में प्रिंटर, स्पीकर और प्रोजेक्ट भी शामिल है।

प्रोसेसिंग डिवाइस (Processing Device)

जब कीबोर्ड और माउस की मदद से कंप्यूटर में डाटा कमांड भेजी जाती है। तो उसके पश्चात कंप्यूटर के कुछ हार्डवेयर उस नाटकों प्रोसेस करके इंफॉर्मेशन में बदलकर स्क्रीन पर उपलब्ध करवाते हैं। यह काम करने वाले हार्डवेयर प्रोसेसिंग डिवाइस कहां जाते हैं। इसमें सीपीयू,GPU और नेटवर्क कार्ड शामिल है।

स्टोरेज डिवाइस (Storage Device)

यह एक कंप्यूटर का ऐसा हार्डवेयर है। जो कंप्यूटर के डाटा को इग्नोर करने का काम करता है। कंप्यूटर में मौजूद डाटा इन डिवाइस में स्टोर होकर रहता है। जिसे आप जब चाहे वापस ओपन कर सकते हैं। स्टोरेज डिवाइस किसी भी कंप्यूटर के कंपोनेंट्स मैं से एक होती है। यह कंप्यूटर की सभी फाइलों को सहेज कर रखने में मदद करते हैं।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है?

कंप्यूटर में लगा हार्डवेयर हम बाहर से देख सकते हैं। लेकिन कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सॉफ्टवेयर के बिना कंप्यूटर को चलाना मुश्किल है। कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में क्या अंतर है। इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

  • कंप्यूटर का हार्डवेयर जिसे हम अपनी आंखों से देख सकते हैं और उन्हें छू सकते हैं। लेकिन दूसरी तरफ कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर को ना तो आंखों से देखा जा सकता है और ना ही हाथ से छुआ जा सकता है।
  • कंप्यूटर के हार्डवेयर जो फिजिकल पार्ट्स चलाते हैं। कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर जो भीतरी पार्ट कहलाते हैं जैसे देखना पॉसिबल नहीं है।
  • कंप्यूटर का हार्डवेयर कंप्यूटर में इनपुट और आउटपुट जैसे कार्य में अपनी भूमिका निभाता है। तो कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर डाटा को प्रोसेस करके रिजल्ट के रूप में आउटपुट तक पहुंचाने में मदद करते हैं।
  • सॉफ्टवेयर की मदद से ही कंप्यूटर का संचालन होता है। किसी भी सॉफ्टवेयर को ओपन करने के लिए हार्डवेयर की भी जरूरत पड़ती हैं।
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का कॉन्बिनेशन होने की वजह से ही कंप्यूटर सिस्टम आसानी से चल रहा है।
  • जब कंप्यूटर में कोई भी वायरस अटैक करता है, तो कंप्यूटर के हार्डवेयर को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर पूरी तरह से डैमेज हो सकता है।
  • कंप्यूटर को बिना सॉफ्टवेयर की भी चलाया जा सकता है। लेकिन बिना सॉफ्टवेयर कंप्यूटर कई प्रकार की त्रुटि उत्पन्न करने लगेगा दूसरी तरफ हार्डवेयर के बिना कंप्यूटर को चलाना असंभव है।

निष्कर्ष

आज की युवा जनरेशन कंप्यूटर का प्रयोग आमतौर पर कर रही है। कंप्यूटर के भाग जिन्हें हार्डवेयर कहा जाता है। आज के आर्टिकल में हमने आपको कंप्यूटर हार्डवेयर क्या होता है? (computer mein hardware kya hota hai computer mein) इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। यदि किसी व्यक्ति को हमारे इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल है, तो वह हमें कमेंट के जरिए बता सकता है।

कंप्यूटर हार्डवेयर में क्या क्या आता है?

कंप्यूटर के वे भाग जिन्हें हम देख और छू सकते है हार्डवेयर कहलाते है। ये कंप्यूटर के भौतिक भाग हैं। जिनसे मिलकर हमारे कंप्यूटर की बॉडी बनी है। जैसा; कीबोर्ड, माउस, कैबिनेट, मॉनिटर, प्रिंटर आदि सभी हार्डवेयर हैं।

सॉफ्टवेयर का मतलब क्या होता है?

कंप्यूटर विज्ञान में, सॉफ्टवेयर अर्थपूर्ण निर्देशों और आवश्यक सूचनाओं का एक सेट है जो कंप्यूटर को बताता है कि क्या करना है। सॉफ्टवेयर एक तरह से हार्डवेयर से बहुत अलग चीज है।

सिस्टम सॉफ्टवेयर के 4 प्रकार क्या हैं?

सिस्टम सॉफ्टवेयर के प्रकार। कंप्यूटर के सही तरीके से काम करने के लिए सिस्टम सॉफ्टवेयर जरूरी है। और सबसे सामान्य प्रकार के सिस्टम सॉफ़्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम, डिवाइस ड्राइवर, मिडलवेयर, यूटिलिटी और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज इंटरप्रेटर हैं।

हार्डवेयर कंप्यूटर में क्या काम करता है?

कंप्यूटर में मौजूद सभी हार्डवेयर पार्ट्स का काम अलग-अलग होता है, जैसे प्रोसेसिंग डिवाइस का काम कार्य को प्रोसेस करना है, इनपुट डिवाइस का काम डेटा इनपुट करना है और आउटपुट डिवाइस का काम आउटपुट देना है।
Share This Article
Leave a comment