ब्यूटी पार्लर कोर्स कितने दिन का होता है?

admin
11 Min Read
ब्यूटी पार्लर कोर्स कितने दिन का होता है

आज के समय में लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी साज सज्जा की तरफ ध्यान देने लगे हैं और इसी के साथ ब्यूटीशियन की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। यदि आप beautician बनना चाहते हैं तो आपको beauty parlor का course करना चाहिए। पर क्या आप जानते हैं कि ब्यूटी पार्लर का कोर्स कितने दिन का होता है और आप इसे कैसे कर सकते हैं?

Contents
ब्यूटी पार्लर कोर्स कितने दिन का होता है? (beautician course kitne din ka hota hai)Beautician कौन होता है? (beautician course kya hai in hindi)Beautician बनने के लिए योग्यताBeauty parlor अर्थात beautician का course कैसे करे?कोर्स में एडमिशन लेBeautician का syllabusब्यूटीशियन के प्रकारकोर्स को पूरा करेंब्यूटी पार्लर के कोर्स में क्या सिखाया जाता है?ब्यूटी पार्लर कोर्स करने की फीस क्या होती है?ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने के लिए इंस्टीट्यूटब्यूटीशियन की सैलरीBeauty parlor course के बाद करियर scopeब्यूटी पार्लर कोर्स कितने दिन का होता है – FAQsQ. ब्यूटी पार्लर कोर्स की फीस कितनी होती है?Q. क्या आईटीआई मे ब्यूटी पार्लर का कोर्स होता है?Q. मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कितने साल का होता है?Q. मेकअप करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?Q. ब्यूटी पार्लर के कोर्स में सबसे पहले क्या सिखाते हैं?निष्कर्ष

यदि नहीं, तो आज का यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि ब्यूटी पार्लर का कोर्स कितने दिन का होता है? इसके अलावा इस लेख में ब्यूटी पार्लर के कोर्स से जुड़ी हुई अन्य जरूरी जानकारियां भी प्राप्त करेंगे, जिसके लिए आप इस लेख में अंत तक बने रहे। तो चलिए शुरू करते हैं-

ब्यूटी पार्लर कोर्स कितने दिन का होता है? (beautician course kitne din ka hota hai)

आज के समय में ब्यूटीशियन की डिमांड शहरी इलाकों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ती जा रही है और इसे देखते हुए ग्रामीण इलाकों में भी भारी मात्रा में ब्यूटी पार्लर open हो चुके हैं। यदि आप भी सजाने संवारने का शौक रखते हैं तो आप भी ब्यूटी पार्लर में जाकर कोर्स कर सकते हैं।

यह सामान्य तौर पर 3 महीने से लेकर 6 महीने तक का या फिर अधिकतम 1 साल तक का हो सकता है। 1 साल के कोर्स में आप बेसिक से लेकर एडवांस तक सीख सकते हैं और बारीकी से सिख सकते हैं।

Beautician कौन होता है? (beautician course kya hai in hindi)

Beautician का मुख्य काम लोगों को उनके आवश्यकता के अनुसार उनका मेकअप करके उन्हें एक अच्छा look देना होता है। ब्यूटीशियन आमतौर पर ब्यूटी पार्लर में ही मिलते हैं। ब्यूटीशियन का काम केवल मेकअप करना ही नहीं है बल्कि वह आपको अन्य services जैसे

  • Threading,
  • वैक्सिंग
  • मेनीक्योर
  • पैडिक्योर
  • हेयरकट
  • फेस मसाज
  • फेशियल
  • बॉडी मसाज
  • हेड मसाज
  • हेयर कलर
  • कटिंग
  • हेयर स्टाइल
  • मेहंदी
  • आइब्रो इत्यादि भी देते हैं।

Beautician बनने के लिए योग्यता

आपने गौर किया होगा कि भारत के शहरी व ग्रामीण इलाकों में ऐसे लोगों ने भी ब्यूटी पार्लर को चालू किया है जो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है। कहने का तात्पर्य यह है कि beautician बनने के लिए skills ज्यादा मायने रखती है, परंतु अगर आप प्रोफेशनल ब्यूटीशियन बनना चाहते हैं तो आप को कम से कम 10 वीं या 12 वीं कक्षा को पास करना होगा। इसी के बाद आप किसी ब्यूटी पार्लर के कोर्स में एडमिशन ले सकते है।

Beauty parlor अर्थात beautician का course कैसे करे?

ब्यूटी पार्लर कोर्स कितने दिन का होता है
ब्यूटी पार्लर कोर्स कितने दिन का होता है

कोर्स में एडमिशन ले

समान्य तौर पर ब्यूटी पार्लर में एडमिशन लेने के लिए 10वीं या 12वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। आप इन योग्यताओं के आधार पर beautician के कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आप अपनी इच्छा के अनुसार ब्यूटी पार्लर कोर्स में certificate कोर्स कर सकता है या फिर diploma कोर्स भी कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको आसानी से एडमिशन मिल जाता है।

Beautician का syllabus

एक अच्छे ब्यूटीशियन को बालों और त्वचा के बारे में सही जानकारी होना जरूरी होता है। यदि आपको बालों और त्वचा के बारे में पूरी जानकारी होगी, तभी आप अपने कस्टमर को सही treat कर पाएंगे। इसके लिए ब्यूटी पार्लर के कोर्स में निम्न सिलेबस पढ़ाए जाते हैं :-

  • स्किन केयर स्किन एनाटॉमी
  • स्किन केयर
  • हेयर कलरिंग
  • हेयर स्टाइल
  • बेसिक मेकअप
  • हेयर केयर
  • एडवांस मेकअप
  • मेनीक्योर
  • पैडिक्योर
  • कॉस्मेटोलॉजी
  • फेशियल
  • ब्लीचिंग
  • मेहंदी डिजाइन

ब्यूटीशियन के प्रकार

जिस प्रकार से हर field में specialist होते हैं। उसी प्रकार से ब्यूटीशियन के तहत कुछ लोग विशेष कार्य करते हैं, जो निम्न होते हैं:-

  • हेयर स्टाइलिश
  • ब्यूटीशियन
  • वेडिंग स्टाइलिस्ट
  • कॉस्मेटोलॉजिस्ट 
  • नेल टेक्निशियन
  • सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट

कोर्स को पूरा करें

आप का ब्यूटी पार्लर का कोर्स पूरा हो जाता है तो इंस्टिट्यूट की तरफ से आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो इस यह दर्शाता है कि आपने ब्यूटी पार्लर का काम सिखा हुआ है। इससे आपको नौकरी पाने में मदद मिलती है। नौकरी करने की अपेक्षा आप अपना ब्यूटी पार्लर भी चालू कर सकते हैं।

ब्यूटी पार्लर के कोर्स में क्या सिखाया जाता है?

ब्यूटी पार्लर के कोर्स में सबसे पहले अभ्यार्थियों को त्वचा की एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, आइब्रो बनाना और मेडिकल जैसे basic बातें सिखाई जाती है। इसके बाद स्किन से जुड़े हुए हेल्दी टिप्स, न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज के बारे में भी अभ्यर्थियों को जानकारी दी जाती है।

बेसिक पूरा हो जाने के बाद अभ्यार्थियों को एडवांस लेवल का मेकअप और अलग-अलग प्रकार के मेकअप जैसे ब्राइडल मेकअप, एचडी मेकअप इत्यादि के बारे में सिखाया जाता है जो काफी advance लेवल का होता है।

ब्यूटी पार्लर कोर्स करने की फीस क्या होती है?

Beautician का कोर्स करने के लिए आपकी फीस क्या होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कैसे इंस्टिट्यूट से कोर्स कर रहे हैं? अगर आप किसी सरकारी संस्थान से ब्यूटी पार्लर का कोर्स करते है तो आपको कम फीस pay करनी पड़ेगी और यदि आप प्राइवेट इंस्टिट्यूट से ब्यूटी पार्लर का कोर्स करते हैं तो आपको ज्यादा fees भरनी पड़ेगी।

प्राइवेट इंस्टिट्यूट में अगर आप 3 महीने का beautician कोर्स करते हैं तो आपको लगभग 21000 से लेकर 30 हजार तक की फीस भरनी पड़ सकती है और वही सरकारी स्कूल से 3 महीने का कोर्स करने की फीस आपको लगभग 10 से 11 हजार के आसपास हो सकती हैं।

ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने के लिए इंस्टीट्यूट

आम तौर पर लोग अपने घर के आस-पास किसी ब्यूटी पार्लर से ब्यूटीशियन का कोर्स करते हैं परंतु यदि आप प्रोफेशनल beautician बनना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ इंस्टिट्यूट के नाम बता रहे हैं, जो निम्न है :-

  • शहनाज हुसैन ब्यूटी इंस्टीट्यूट,  न्यू दिल्ली
  • एकेडमी ऑफ हेयर स्टाइल, मुंबई
  • काया स्किन क्लिनिक, दिल्ली
  • आश्मीन मुंजाल स्टार सलून अकैडमी, दिल्ली
  • वीएलसीसी दिल्ली
  • अविनाशिलिंगम यूनिवर्सिटी फॉर वुमन, कोयंबटूर

ब्यूटीशियन की सैलरी

एक ब्यूटीशियन की शुरुआती सैलरी 12000 से लेकर 15000 तक हो सकती है। यदि उसकी नौकरी किसी अच्छी बड़ी कंपनी में लगी है तो उसकी महीने की सैलरी शुरुआत से 17000 से लेकर 20 हज़ार के आसपास तक हो सकती है।

इसके अलावा जैसे-जैसे आप का अनुभव बढ़ता चला जाता है, आपकी सैलरी भी बढ़ती जाती है। यदि आप जॉब नहीं करना चाहते, तो आप खुद का ब्यूटी पार्लर भी शुरू कर सकते हैं और इस ब्यूटी पार्लर से आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि आप के पास कितने ग्राहक आते हैं। आपको अपने ब्यूटी पार्लर चलाने के लिए मशीन की जरूर करनी चाहिए।

Beauty parlor course के बाद करियर scope

  • महिलाएं घर में ही अपना ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर सकती है।
  • ब्यूटी पार्लर का काम सिखाने के लिए इंस्टिट्यूट खोल सकती है।
  • Bridal makeup व मेहंदी designing के order ले सकती है।
  • अपने खुद के ब्यूटी प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती हैं।
  • यदि आपने अच्छे इंस्टिट्यूट से कोर्स किया है तो विदेशों में ही काम के लिए जा सकते हैं।
  • ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने के बाद आप नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ब्यूटी पार्लर कोर्स कितने दिन का होता है – FAQs

Q. ब्यूटी पार्लर कोर्स की फीस कितनी होती है?

Ans. यह 10000 से 20000 तक हो सकती है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप सरकारी या फिर प्राइवेट संस्थान से course कर रहे हैं।

Q. क्या आईटीआई मे ब्यूटी पार्लर का कोर्स होता है?

Ans. हाँ

Q. मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कितने साल का होता है?

Ans. 6 महीने से लेकर 1 साल का

Q. मेकअप करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

Ans. रचनात्मक और अनुभव

Q. ब्यूटी पार्लर के कोर्स में सबसे पहले क्या सिखाते हैं?

Ans. सबसे पहले आइब्रो से संबंधित training दी जाती है।

निष्कर्ष

दोस्तों, आज इस लेख के माध्यम से हमने जाना की ब्यूटी पार्लर कोर्स कितने महीनों का होता है साथ ही हमने इस लेख के द्वारा आपको ब्यूटी पार्लर कोर्स से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।

यदि इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी प्रश्न आप हम से पूछना चाहते हैं या हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं या किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं तो हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share This Article
Leave a comment